हम एक ऐसी दुनिया में रहते जहां लोग किसी को भी जज करने के लिए पीछे नही रहते। यहां हर किसी का अपना एक अलग नजरिया होता हैं। और कभी कभार तो ऐसा होता है की लोग यह भूल जाते है, की गलत भी हो सकतें हैं। आज हम टीवी जगत के फेमस हसीनाओं के कुछ किस्से को बताएंगे जो अपने शादी को लेकर काफ़ी चर्चा में रही थी। इन अभिनेत्रियां ने अपने पति की बुरी आदतों के बारे खुलेआम पोल खोल तो दिया पर फिर कुछ ऐसे हुआ जिससे वे खुद हैरान हो गई लोगों ने उन्हें ही ट्रोल किया और इल्जाम भी उन्ही पर लगने लगा।
दलजीत कौर
दलजीत कौर ने करीब 6 साल पहले खुलेआम अपने पति का पोल खोलते हुए लोगों को बताया थी की उनके पति शालीन भनोट उन्हें मेंटली टॉर्चर और उनके साथ घरेलू हिंसा करतें हैं। पर बिग बॉस 13 में लोगों द्वारा उन्हें ही इस मामले को लेकर ट्रोल और टारगेट किया गया।
मंदाना करीमी
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और मॉडल, एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी अपने पति और ससुरालवालों पर कई इलज़ाम लगाए थे, पर लोगों ने उन्हें ही ट्रोल किया यही नही उन्हें उनके कपड़ों को लेकर भी जज किया गया।
वैष्णवी धनराज
वैष्णवी और उनके पति नितिन शहरावत का अब तलाक हो चुका है पर लोग वैष्णवी को अब भी ट्रोल कर रहें है, और कई सवाल पूछ रहें हैं।
निशा रावल
निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया था, पर इसके बाद उन्हें करण के फैंस से बुराभला सुनने को मिला, यही नही इसका उनके लाइफ में बहुत बुरा असर पड़ा था।
वाहबिज दोराबजी
टीवी एक्ट्रेस वाहबिज और विवियन डीसेना की शादी सिर्फ चार साल ही चल पाई थी। वाहबिज ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अब इन दोनों का तलाक़ हो चुका हैं। उन्हें लोगो द्वारा ट्रोल का सामना करना पढ़ा था जब उन्होंने विवियन से एलुमनी मांगी थी।
डिंपी गांगुली
एक रिएलिटी शो के जरिए डिंपी गांगुली और राहुल महाजन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ दिन बाद ही इन दोनों के बीच दूरियां आने लगी, यहां तक कि डिंपी ने राहुल पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। इन सब के बावजूद डिंपी को ही खरी खोटी सुनने को मिली थी।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई और नंदीश संधू की शादी सिर्फ चार साल चल पाई थी। इन दोनों का तलाक होने के बाद रश्मि ने अपने पति पर कई इल्जाम लगाए थे इस पर लोगों ने उनको काफ़ी ट्रोल किया था।
दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा और केशव अरोड़ा को अपने रिश्ते में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर दीपशिखा हार न मानते हुए अपने रिश्ते को चांस भी देना का सोची, तब भी वह लोगों के द्वारा गलत मानी गई।
श्वेता तिवारी
एकता कपूर के कसौटी ज़िन्दगी की सीरियल से लोकप्रिय होने वाली स्वेता तिवारी, आज एक हिंदी फिल्म और टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। वे अभिनेय के साथ साथ अपने शादियों के लिए भी काफी सुर्खियो में रही। उनके दोनों ही शादियों में उन्हें पति की घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। इन सब के बाद उन्हें काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा, यही नही लोगो ने उन्ही में कमियां निकाला।