Cricket के दीवाने पूरी दुनिया में है और ऐसे में सभी क्रिकेटरों की जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। उनके फ्रेंड्स उनके बारे में हर छोटी से छोटी बात को जानना चाहते हैं। कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने चचेरी बहनों से शादी की है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर से मिलवाएंगे जिन्होंने अपनी चचेरी बहनों से शादी की है।
शाहिद अफरीदी और नादिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने मामा की बेटी नादिया के साथ निकाह किया। उन्होंने 20 साल की उम्र में निकाह कर लिया था। 19 साल से एक दूसरे के साथ है। नादिया बहुत ही रिजर्व नेचर की हैं। वह कभी भी शाहिद के साथ नजर नहीं आती हैं। शाहिद अफरीदी ने 2000 में 22 अक्टूबर को नादिया से निकाह किया था। नादिया रिश्ते में उनकी ममेरी बहन लगती है।
मुस्तफिजुर रहमान और सामिया परवीन

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर और सामिया परवीन रिश्ते में चचेरे भाई बहन लगते हैं। उनकी चचेरी बहन सामिया मनोवैज्ञानिक की पढ़ाई कर रही हैं। 2019 में मुस्तफिजुर रहमान ने सामिया परवीन से निकाह किया।
मोसद्देक हुसैन शरमीन समीरा

बांग्लादेश क्रिकेटर टीम के युवा क्रिकेटर मोसद्देक हुसैन ने साल 2012 में अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा से शादी कर ली। वह पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करते रहे हैं इस मामले की वजह से उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
सईद अनवर और लुबना

सईद अनवर पाकिस्तान क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1986 में अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी कर ली थी। वह अपने वैवैहिक जीवन में काफी खुश थे। लेकिन साल 2001 में उनकी बेटी की मौत हो गई इसके बाद पूरी तरह टूट गया और यह खिलाड़ी अपने खेल से वर्ल्ड कप में के बाद रिटायर हो गए।
ये भी पढ़ें-डेल स्टेन ने की भविष्यवाणी, बोले- 2023 में ये 5 गेंदबाज मचाएंगे धमाल