क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिये अपने नाम ही बदल कर रख दिये। जी हां, ये सच है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी किस्मत बदलने और बॉलीवुड में फेम कमाने के लिये अपने नाम बदल दिये। इतना ही नहीं इनका ये फैसला इनके काफी काम भी आया और इनकी किस्मत चमक गयी। आइये जानते हैं इन एक्टर्स के असली नाम क्या हैं
1. आयुष्मान खुराना
आज के वक्त में आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में एक गायक और अभिनेता दोनों ही तौर पर पहचाने जाते हैं। एक वक्त था, जब इन्हें फिल्मों में नाम कमाने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ रहा था, तब इन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया। इस एक्टर का असली नाम निशांत खुराना है, जो आज आयुष्मान खुराना के नाम से फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
2. टाइगर श्रॉफ
हिरोपंती-2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने काफी कम समय में अपनी एक्टिंग और लाजवाब डांसिंग से लाखों की फैन फॉलोइंग बना ली है, लेकिन ये काफी कम लोगों को पता है कि इस अभिनेता का असली नाम टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है।
3. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने असली नाम से बॉलीवुड में फेम नहीं कमाया बल्कि इन्होंने भी अपना नाम बदला है। अक्षय कुमार का असल नाम है राजीव हरि ओम भाटिया।
4. सैफ अली खान
इस लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। जानकारी के लिये बता दें कि सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान है।
5. अजय देवगन
इन्होंने सिर्फ अपना नाम नहीं बदला, बल्कि सरनेम में भी चेंजेज़ किये हैं। अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है, लेकिन एक्टर ने अपना नाम अजय देवगन लिखा। इंग्लिश में सरनेम लिखते वक्त ये अभिनेता अल्फाबेट A नहीं लगाते। इंग्लिश में ये अपना नाम AJAY DEVGN लिखते हैं।
6. अन्नू कपूर
इन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नामकरण अन्नू कपूर किया, जबकि इनका असली नाम पुकर है।
7. सनी देओल
ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल ने इंडस्ट्री में नाम सनी देओल के तौर पर कमाया, लेकिन इनका असली नाम अजय सिंह देओल है।
8. बॉबी देओल
बड़े भाई ने नाम बदला तो छोटे भाई कहां पीछे रहने वाले थे। धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल को इंडस्ट्री ने काफी शोहरत दी, लेकिन क्या आप जानते हैं इनका असल नाम विजय सिंह देओल है।
9. जैकी श्रॉफ
बेटे टाइगर श्रॉफ से पहले पिता जैकी श्रॉफ ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। जैकी श्रॉफ का असल नाम जय किशन काकुभाई श्रॉफ है, जिसे शॉर्ट कर उन्होंने जैकी कर लिया।
10. चंकी पांडे
इनके फैंस को भी नहीं पता होगा कि इनका असली नाम सुयश पांडे था, जिसे इन्होंने चेंज कर लिया।
11. विवेक ऑबरोय
इन्होंने अपने नाम में थोड़ा बदलाव कर उसे शोर्ट कर लिया। इनका असली नाम विवेकानंद ऑबरोय है।
12. अशोक कुमार
हम आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस लेजेन्ड का असली नाम कुमुदलाल गांगुली है। Also Read :आमिर खान से गोविंदा तक ऑनस्क्रीन महिला का किरदार निभा चुके हैं ये 8 बॉलीवुड एक्टर्स
13. नाना पाटेकर
बॉलीवुड की इस जानी मानी हस्ती के असली नाम के बारे में कुछ ही लोगों को पता होगा। इनका असल नाम विश्वनाथ पाटेकर है। Also Read :बॉलीवुड की इन 6 एक्ट्रेस की फिल्मों इंटीमेट सीन्स हो चुके हैं लीक, जमकर हुए थे वायरल