कारोबारी हफ्ते के शुरुआती 2 दिन में सोने और चांदी के भाव में कम बढ़ोतरी को दर्ज किया गया। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 36 दिन से चल रहे हैं युद्ध के कारण दुनिया भर के सरफरा बाजार में उतार-चढ़ाव को दर्ज किया गया है जिसके चलते सोने चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि कई समय बाद मंगलवार को सोना चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई थी।
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने का ताजा भाव ₹51449 प्रति 10 ग्राम रहा और इस तरह मंगलवार की मुकाबले बुधवार को सोने में ₹102 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को चांदी की कीमत ₹67041 प्रति किलो दर्ज किया गया और इस तरह मंगलवार के मुकाबले बुधवार को चांदी की कीमत में ₹108 प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को सोने की कीमत ₹51347 प्रति 10 ग्राम थी जबकि चांदी की कीमत ₹66933 प्रति किलो थी।
Also Read :Gold Rate Today : आज फिर सोने चांदी के भाव में हुई बढ़ोतरी, जानिए नए दाम
14 से 24 कैरेट सोने का दाम
बुधवार को 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹51449 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹51243 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹47127 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹38587 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम ₹30098 दर्ज किया गया। हालांकि सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से ₹4751 सस्ता चल रहा है।
अगर आप सोने का ताजा भाव अपने मोबाइल फोन पर जानना चाहते हैं तो आपको 8955664433 नंबर पर मिस कॉल करनी होगी और थोड़ी देर में आपको एसएमएस के जरिए 22 से 18 कैरेट सोने की ताजा जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co वेबसाइट पर जाकर सोने का ताजा भाव जान सकते हैं।
Also Read :Gold Rate Today : सोने के भाव में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव