मुद्रा (करंसी) या आम तौर पर हम जिसे पैसा या धन कहते है, उसकी उपयोगिता हमारे दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय के रुप में होती है, जिसमें सिक्के और काग़ज़ के नोट दोनों आते हैं। हमने अपने जीवन मे कई तरह के मुद्रा देखे होंगे, सबकी अपनी अपनी सरकारी व्यवस्था होती है, उन्हीं में से कुछ मुद्राओं की आलोचना की जाती है तो कुछ की नहीं। आज हम बात कर रहें है, 2008 में आविष्कार किया गया बिटकॉइन नमक एक केंद्रीय बैंक या एकल प्रशासक के बिना बनाए गए एक विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा के बारे में।आपको बता दें, बिटकॉइन की शुरुवात 2009 में हुई थी, और उसके विवादास्पद होने के कारण इस करंसी को काफ़ी सुर्खियां मिली, चलिए जानते है इससे रिलेटेड पुरी बात।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस मुद्रा के विवादास्पद होने का कारण है, इसकी अस्थिरता, नापाक लेन-देन में उपयोग और इसके माइन करने में लिए अत्यधिक बिजली उपयोग होना। पर आपको बता दें, इस मुद्रा को आर्थिक तूफान के दौरान एक सुरक्षित बंदरगाह के रूप में देखा भी जा रहा हैं। लेकिन इस मुद्रा की कानूनी स्थिति सारे देशों में अलग अलग प्रकार से देखी जाती है, कुछ इसको इसे विवादास्पद नही मानते तो कुछ मानते हैं। आईए जानते है ऐसे कौन कौन से देश हैं जिनका बिटकॉइन और अन्य altcoins के साथ विशेष रूप से भयावह संबंध हैं।
एलजीरिया
आपको बता दे, यह देश 2018 में आए एक वित्तीय कानून के पारित होने के बाद से क्रिप्टोक्यूरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हैं। जिसके कारण इस देश में इस मुद्रा से खरीदना, बेचना, उपयोग करना या धारण करना अवैध बना दिया गया हैं।
बोलीविया
वहीं, बोलीविया में बिटकॉइन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसकी शुरुवात साल 2014 में ही हुई थी। बोलिवियाई सेंट्रल बैंक के अनुसार, इस मुद्रा को किसी भी कामों में प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके लिए एक प्रस्ताव भी जारी किया गया हैं।
चीन
आपको बता दें, चीन ने साल 2021 में इस मुद्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था, यहीं नही, चीनी अधिकारियों ने डिजिटल परिसंपत्ति बाजार से दूर रहने का भी चेतावनी दी जा चुकी हैं। खबरों के अनुसार, 27 अगस्त को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के वित्तीय उपभोक्ता अधिकार संरक्षण ब्यूरो के उप निदेशक यिन यूपिंग ने इस पर चेतावनी देते हुए कहा कि, “अपनी जेब की रक्षा करने”। यहाँ पढ़े:क्या आप जानते हैं गलती से हुए हैं ये 20 बड़े अविष्कार
मिस्र
मिस्र ने 2018 में एक धार्मिक फरमान जारी किया, जहां बताया गया कि बिटकॉइन लेनदेन को “हराम” के तरह कहा गया।
इंडोनेशिया
देश के केंद्रीय बैंक बैंक इंडोनेशिया ने 1 जनवरी 2018 से भुगतान के साधन के रूप में अपको यह जानकारी दे कर बता दे, बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।
ईरान
अपको बता दें, ईरान ने अधिकारियों तौर पर 22 सितंबर तक बिटकॉइन खनन पर चार महीने का प्रतिबंध किया।
भारत
भारत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि क्रिप्टो “गलत हाथों में न जाए, जो हमारे युवाओं को खराब कर सकता है”। भारत क्रिप्टोकरेंसी के प्रति शत्रुतापूर्ण होता जा रहा है। 23 नवंबर को, सरकार ने भारतीय संसद में एक नया बिल लाने के बारे में विचार किया। यहाँ पढ़ें :जानिए क्या हैं सहकारिता मंत्रालय? क्यों पीएम मोदी ने दी अमित शाह अहम जिम्मेदारी…
इराक
अपको बता दें, इराक ऐसा देश जहां क्रिप्टोकरेंसी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इराकी सेंट्रल बैंक 2017 में एक बयान जारी कर उनके उपयोग पर रोक लगाई जो आज भी लागू है। 2021 की शुरुआत में, कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के एक्सचेंजों को रोकने के लिए समान रास्ता खोजने की तैयारी मैं।
नेपाल
नेपाल राष्ट्र बैंक ने भी इसे अवैध घोषित किया अगस्त 2017 से।
उत्तर मैसेडोनिया
उत्तर मैसेडोनिया एकमात्र यूरोपीय देश है जहां आधिकारिक प्रतिबंध लगाया गया है, बिटकॉइन, एथेरियम और अन्य जैसी क्रिप्टोकरेंसी पर।
रूस
रूस में मामला कुछ और हैं, यहां पर क्रिप्टोकरेंसी को गैरकानूनी नहीं माना जाता। रूस ने अपना एक क्रिप्टो को विनियमित करने का पहला कानून जुलाई 2020 में पारित किया। इस साल आए कानून में दिया गया, कि रूसी सिविल सेवकों को क्रिप्टो संपत्ति के मालिक होने से भी रोकता यह कानून। अपको बता दें, जुलाई मैं आए कानून के अंर्तगत जो पुलिस को रिश्वत में इसके उपयोग का हवाला देते हुए अवैध है।
तुर्की
तुर्की ने 16 अप्रैल 2021 को, तुर्की गणराज्य के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला एक नियम जारी किया, और आपको बता दें, यहां के कई लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी की ओर रुख किया क्योंकि तुर्की लीरा का मूल्य गिर गया। पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने आगे बढ़कर कहा,क्रिप्टो एक्सचेंजों को मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों में देखा जायेगा।
वियतनाम
अपको बता दें, इधर स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने कहा, कि बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो का जारी करना, यह अवैध हैं, और अगर आप पाएंगे तो अपको 150 मिलियन वीएनडी से 200 मिलियन वीएनडी तक का जुर्माना हो सकता हैं।
कोलंबिया
कोलंबिया में मिली जानकारी के अनुसार, यहां के वित्तीय मैं बिटकॉइन लेनदेन की अनुमति नहीं है। और चेतावनी मैं कहा, की “वर्चुअल मनी ऑपरेशंस की रक्षा, निवेश, दलाल या प्रबंधन नहीं कर सकते हैं”।