बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदायगी से दर्शकों के दिल पर सालों साल राज किया है और इनमें से कुछ अभिनेत्री ऐसी भी है जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हो गई है लेकिन उनके पिछले अभिनय और काम के चलते उन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है।
इनमें से एक 80 के दशक की फेमस अभिनेत्री मंदाकिनी भी रही है। मंदाकिनी को फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी क्योंकि फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उनकी खूबसूरती और उनके अभिनय की इतनी तारीफ हुई थी कि इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट होने के साथ मंदाकिनी की लोकप्रियता में भी चार चांद लग गए थे। मंदाकिनी उस समय की सबसे बड़ी हीरोइनों में से एक मानी जाती थी और उन्हें कई फिल्में तो उनकी खूबसूरती के आधार पर ही मिल जाती थी।
Also Read :फिल्म राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी की खूबसूरती देख आप भी हो जायेगे दीवाने
मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली के अलावा और भी कई फिल्मों जैसे शेषनाग, तेजाब, डांस डांस, लोहा और जाल जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इन सभी फिल्मों में मंदाकिनी के अभिनय की भरपूर तारीफ की गई है। मंदाकिनी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था और वह उसे पाना चाहता था। हालांकि मंदाकिनी को आखिरी बार फिल्म जोरदार में देखा गया था।
इसके बाद से मंदाकिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो गई थी लेकिन अब मंदाकिनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और वह कई बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। मंदाकिनी पहले से बदल गई है लेकिन वह अब भी बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। मंदाकिनी तिब्बत में योग क्लास चला रही है और वही पर तिब्बती दवाई भी बेचा करती है। मंदाकिनी अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है और उनकी तस्वीरों को बेहद प्यार भी मिलता है।
Also Read :सरेआम में गंदे काम करते हुए पकड़े जा चुके हैं ये 6 बॉलीवुड स्टार्स