बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार आते हैं जो अपने डेब्यू से लेकर कई समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं लेकिन ऐसे कलाकार अचानक से ग्लैमर की दुनिया से दूर भी हो जाते हैं। इन कलाकारों में से एक साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म लव स्टोरी 2050 डेब्यू करने वाले एक्टर हरमन बवेजा भी रहे हैं।
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन इसके बाद प्रियंका और हरमन के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हरमन बवेजा ने अपने डेब्यू से पहले ही लड़कियों के बीच अपनी लोकप्रियता स्थापित कर ली थी और हरमन बवेजा की एक लंबी फीमेल फॉलोइंग कुछ समय में ही बन चुकी थी।
जब हरमन बवेजा ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनकी तुलना बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन से भी की जाती थी। दरअसल हरमन बवेजा लुक्स में कुछ हद तक रितिक रोशन जैसे ही लगते है। हालांकि अब हरमन बवेजा का लुक काफी बदल चुका है और उनके लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके पहले और अब के लुक में जमीन आसमान का अंतर है। Also Read :प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की घर आई खुशियां, घर आया छोटा मेहमान
View this post on Instagram
तस्वीरों को देखकर हरमन बवेजा के फैंस अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यह वही हीरो है जो प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी फिल्मों में नजर आया करता था। हरमन बवेजा के फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। हरमन बवेजा फिल्म लव स्टोरी के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ दूसरी फिल्म वाट्स योर राशि में भी नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी जिसके बाद से हरमन बवेजा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए थे। Also Read :निक जोनस ने बिच समंदर में प्रियंका चोपड़ा के साथ कर दिया ये बड़ा कांड, फिर एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत