ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी उस समय की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। यह रोमांटिक ट्रायंगल फिल्म सभी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में करीना के किरदार में अभिनेत्री बरखा सिंह ने अपनी भूमिका अदा की थी। फिल्म में बरखा सिंह की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया था।
बरखा ने जब फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे कि लोकेशन दिया था तब वह सिर्फ 10 साल की थी और चौथी क्लास में पढ़ती थी। एक इंटरव्यू के दौरान बरखा ने बताया था कि वह ऑडिशन के पांच राउंड देने के बाद सिलेक्ट की गई थी और उनसे पहले भी वहां पर 400-500 बच्चे मौजूद थे और बरखा सिर्फ वहां पर मां के आइसक्रीम के लालच पर चली गई थी। बरखा सिंह शूटिंग के लिए मनालीभी गई थी जहां पर उनकी मुलाकात ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी से हुई थी।
हालांकि बरखा सिंह अब बड़ी और ग्लैमरस हो चुकी है। बरखा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह इंटरनेट संसेशन के रूप में ही अपनी पहचान रखती है। बरखा सिंह ओटीटी प्लेटफार्म की एक बड़ी सुपरस्टार बन चुकी है। बरखा सिंह कि सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो को बढ़-चढ़कर प्यार देते हैं। Also Read :10 सेलिब्रिटी कपल जिनकी सगाई हुई लेकिन कभी शादी नहीं हुई
View this post on Instagram
बरखा सिंह ने साल 2013 में सीरियल यह है आशिकी से टीवी पर अपना डेब्यू किया था इसके बाद वह एमटीवी फनाह, भाग्यलक्ष्मी, आहट सीजन 6, कैसी है यारियां आदि में नजर आई थी। हाल ही में बरखा को उनकी वेब सीरीज द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुनेश्वर के लिए उन्हें काफी फॉलो किए जा रहा है और बरखा के फैंस इस वेब सीरीज में उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘शक्तिमान’ के किलविश