बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी पूरी दुनिया में फेमस है। साउथ के अभिनेता को भारत के साथ-साथ अन्य देशों के लोग भी फॉलो करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्म “पुष्पा” और “आरआरआर” का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा। लोगों को साउथ की यह दोनों फिल्मे बहुत ज्यादा पसंद आई। आपको बता दें कि इन फिल्मों में काम करने के लिए साउथ के सितारे बहुत ज्यादा पैसे वसूलते हैं। अगर हम आपको इनकी 1 फिल्म की कमाई बताएं तो आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको साउथ के लोकप्रिय सितारों के बारे में बताने के साथ-साथ उनकी एक फिल्म की कमाई के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं.
रजनीकांत : रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के बहुत ही फेमस एक्टर है। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने खूब पैसा भी वसूला है। अगर रिपोर्ट के अनुसार बताएं तो एक फिल्म में काम करने के लिए रजनीकांत 100 करोड रुपए वसूलते हैं। इसमें उनका मुनाफे का हिस्सा भी शामिल किया जाता है।
जूनियर एनटीआर : आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर साउथ के फेमस अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ के पोते भी हैं। लोगों को फिल्मों में इनका अभिनय बहुत ज्यादा पसंद आता है। हाल ही में रिलीज़ हुयी फिल्म “आरआरआर” में इन्होने बहुत अच्छा काम किया है। आपको बता दें कि इनकी गिनती सबसे अधिक पैसे लेने वाले अभिनेताओं में की जाती है। ऐसा बताया जाता है कि एक फिल्म में काम करने के लिए यह करीब 45 करोड रुपए चार्ज करते हैं।
राम चरण : साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और स्टार चिरंजीवी के बेटे लोगों के बीच खूब फेमस है। इन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ राजामौली की फिल्म “आरआरआर ” फिल्म में बहुत ही शानदार काम किया है। रामचरण को इनके अभिनय से पहचाना जाता है। इसी कारण यह एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 45 करोड रुपए वसूलते हैं।
प्रभास : फिल्म “बाहुबली” के स्टार प्रभास अपनी इस फिल्म के बाद खूब लोकप्रिय हो गए हैं। इसके बाद यह अपनी हर एक फिल्म के लिए काफी पैसे वसूलते हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक फिल्म में काम करने के लिए यह करीब 80 से 85 करोड रुपए चार्ज करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई इनकी फिल्म “राधेश्याम” का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। Also Read : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रभास और कृति सेनन
यश : साउथ इंडस्ट्री के एक्टर यश हाल ही में फिल्म “केजीएफ 2” में दिखाई दिए थे। इनकी पहली फिल्म “केजीएफ” को पसंद करने वालों का ध्यान इनकी दूसरी फिल्म की ओर आकर्षित हो गया था। यश को फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में शामिल किया जाता है इसी कारण यह एक फिल्म में काम करने के लिए कम से कम 20 करोड़ रूपये चार्ज करते है। Also Read : यशिका आनंद ने शर्ट के बटन खोल क्लिक कराए ऐसी फोटो… फैन्स बोले आ गया मजा