कथित क्रिटिक व अभिनेता कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट्स के वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। केआरके सिनेमा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखते नज़र आते हैं।
कई बार उनके पोस्ट की फैन्स तारीफ करते हैं और कभी ट्रोल का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके अपने एक ट्वीट के वजह से फिर से ट्रोल का शिकार हा चुके हैं। चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में गर्माहट सी छाई हुई है।
इस बीच अपने ट्वीट में केआरके ने बिना नाम लिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधे हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और साथ ही साथ कमेंट सेक्शन में सिंगर मीका सिंह का भी ज़िक्र किया।
क्या है केआरके का ट्वीट
Ek Aadmi 2014 Se 130Cr Logon Ko Ullu Banata Aa Raha Hai. Batao Kaun Hai Woh?
— KRK (@kamaalrkhan) December 18, 2021
आपको बात दिया जाए कि केआरके ने भाजपा और पीएम मोदी पर बिना नाम लिखे उनपर तंज सकते हुए एक ट्वीट करके लोगों को हैरान कर दिया। अपने ट्वीट में केआरके ने तंजा कस्ते हुए लिखा है कि, ‘एक आदमी 2014 से 130 करोड़ लोगों को उल्लू बनाता नज़र आ रहा है। सब मिलकर बताओ कौन है वो?’ केआरके के इस ट्वीट पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि वो पीएम मोदी पर निशाना साधने की नाकाम कोशिश करते नज़र आ रहे हैं।
ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल
— Hossain (@Justonlyhossain) December 18, 2021
Ek Aadmi 2014 Se 130Cr Logon Ko Ullu Banata Aa Raha Hai. Batao Kaun Hai Woh?
— KRK (@kamaalrkhan) December 18, 2021
Tum to pahle se hi ullu ho , ab aur jyada kya banoge
— sanjay jain (@sanx1962) December 18, 2021
इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल करके उन्हें सबक सिखाया है। वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें मीका सिंह की भी याद दिला दी है। आपको बात दिया जाए कि कुछ वक्त पहले केआरके और मीका सिंह का विवाद सुर्खियों में था। तब सिंगर ने एक गाना भी बनाया था और केआरके पर तंजा कसा था।
बीजेपी पर निशाना
अभी तक यू॰पी॰ में इलेक्शन होने की तारीख़ का एलान नहीं हुवा है लेकिन #BJP इतना डर गयी है कि अभी से विपक्ष के नेताओं को डराना धमकाना शुरू कर दिया है! और गब्बर सिंह कह गया है, कि जो डर गया, समझो मर गया.
— KRK (@kamaalrkhan) December 19, 2021
आपको बता दिया जाए कि अपने इस ट्वीट के बाद भी केआरके ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कंमेंट किया है। एक दूसरे ट्वीट में केआरके ने कंमेंट करते हुए लिखा है कि , ‘अभी तक यूपी में इलेक्शन होने की तारीख़ की घोषणा नहीं की गई है लेकिन बीजेपी बहुत डर गई है कि अभी से विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने की शुरुआत भी कर दी है और गब्बर सिंह कह गया है, कि जो डर गया, समझ लीजिए वो मर गया।’
विवादों से केआरके का पुराना नाता
जैसा की हम सभी जानते है केआरके अक्सर विवादों में रहते हैं। उनके बयान अक्सर चर्चाओ का विषय बन जाता है और उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में केआरके ने जहां रणवीर सिंह के डेब्यू को लेकर एक बड़ा कंमेंट किया है तो वहीं पुष्पा के रिव्यू के दौरान उन्होंने श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह पर भी तंजा कसा है। वहीं बीजेपी पर भी केआरके अक्सर कंमेंट करते नज़र आते रहते हैं।