बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन क्वीन सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर ने अहूजा परिवार को उनका वारिस दे दिया है जिस वजह से उनके पति आनंद अहूजा और आहूजा परिवार बहुत खुश है। दूसरी तरफ सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर और माता सुनीता कपूर भी खुशी से फूले नहीं समा रही है कपूर खानदान में सोनम कपूर के बेटे की जन्म होने से खुशियों की लाइन लग गई है।
सोनम कपूर ने इसी साल मार्च 2022 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी जिसके चलते उन्होंने अपने पति के साथ एक फोटो शूट करवाया था इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसके बाद से सेलिब्रिटी से लेकर तमाम फैंस उन्हें बधाई देने लगे थे। 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमाम सिलेब्रिटीज ऑर्फेंस को दी जिसके बाद से सभी उन्हें मां बनने के लिए बधाई देने लग गए।
सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी के बाद कई मेटरनिटी फोटोशूट करवाए थे जिनमें से एक उन्होंने अपने बच्चे के जन्म से पहले वॉग मैगजीन के साथ एक मेटरनिटी फोटो शूट करवाया था जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। सोनम कपूर ने वॉग मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कई सारी बातें की जिसमें उन्होंने 31 से 32 की उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं को होने वाली परेशानियों के बारे में और उनके प्रेगनेंसी के सफर के बारे में जानकारी दी। Also Read : सोनम कपूर के कजन अक्षय मारवाह की पर्सनालिटी के सामने फेल हैं ऋतिक रोशन
सोनम कपूर ने इंटरव्यू में कहा “मुझे पहली बार क्रिसमस के दिन पता चला था कि मैं प्रेग्नेंट हूं जिसके बाद मैंने अपने पति आनंद अहूजा कोई रूम कॉल के जरिए इस बात की जानकारी दी थी और उन्होंने फिर अपने माता-पिता को फोन करके इस बारे में बताया था जब मैं प्रेग्नेंट हुई थी तब आनंद आहूजा को कोविड-19 हो रखा था जिस वजह से मैं उनसे दूर अपने अपार्टमेंट के दूसरे कमरे में थी उस समय लंदन में स्थितियां काफी खराब थी जिस वजह से हमने तय कर लिया था कि हमें एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होगा इसीलिए मैंने पेट जांघ और पैर पर प्रोजेस्ट्रोन के इंजेक्शन लगवा लिए थे।” सोनम कपूर के बेटे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सोनम कपूर के बेटे का चेहरा तो छिपा हुआ है लेकिन इस तस्वीर में सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर नजर आ रही है। Also Read : कॉफी विद करण में फिसली सोनम कपूर की जुबान, कियारा और कृति सेनन के लिए कहीं ये बात