मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा को हाल ही में नोएडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस की जानकारी के तहत उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया है और उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपने फैंस की भीड़ को मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा किया है जिस वजह से लोगों को लंबा जाम और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरव तनेजा के पेज फ्लाइंग बीस्ट के द्वारा ही उनके फैंस को उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की जानकारी लोकेशन और टाइम के साथ दी गई थी। गौरव तनेजा एक मशहूर हैंडसम, मस्कुलर कंटेंट क्रिएटर है। गौरव अपने आप को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व पायलट बताते हैं। इसके अलावा गौरव खुद को न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी बताते हैं। गौरव तनेजा ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में भी डिग्री प्राप्त की हुई है और अब वर्तमान में गौरव तनेजा दिल्ली के फैकल्टी ऑफ लॉ में विधि संकाय की पढ़ाई कर रहे हैं।
गौरव के मुख्य तीन यूट्यूब चैनल है जिसमें फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल्स टीवी और रसभरी के पापा शामिल है। इन सभी चैनलों पर गौरव तनेजा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी दैनिक और जानकारियों के बारे में यूट्यूब पर वीडियो डालते हैं। गौरव तनेजा ने रितु राठी से शादी की है। रितु राठी एयरलाइंस में पायलट है और रितु भी गौरव तनेजा की तरह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है। हालांकि रितु राठी ने ही गौरव तनेजा के बर्थडे सेलिब्रेशन की सारी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके फैंस को दी थी। Also Read : स्टार प्लस के ‘स्मार्ट जोड़ी’ शो में हिस्सा लेगी ये 10 जोड़ियाँ
रितु राठी और गौरव तनेजा की दो बेटियां कियारा और पीहू है। गौरव तनेजा अब तक कई बड़े बॉलीवुड के स्टार के साथ कोलैबोरेशन कर चुके हैं जिनमें टाइगर श्रॉफ अजय देवगन आर माधवन और बॉलीवुड स्टार शामिल है। इसके अलावा कई यूट्यूब क्रिएटर्स टेक्निकल गुरुजी, मुंबईकर निखिल और स्ले पॉइंट के साथ भी कोलैबोरेशन कर चुके हैं। गौरव तनेजा की नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी कुल नेटवर्थ 84 नेटवर्थ है और वह महीने की 30 लाख तक अपने यूट्यूब चैनल से कमाई करते हैं। Also Read : जानिए कौन है गौरव तनेजा जिन्हे नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट