रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की हाफ शूटिंग हो चुकी है और इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने अपने फैंस को दी थी। हाल ही में आलिया भट्ट रणवीर सिंह को कॉफी विद करण में भी देखा गया था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म अगले साल 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट में चेंजिंग हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक रोके रानी की प्रेम कहानी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर उसे आगे बढ़ा दिया है। दरअसल शूटिंग का अहम सीक्वेंस को शूट करना अभी बाकी था और यह सीक्वेंस अगस्त में ही शूट किया जाना था लेकिन अब आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के चलते इस सीक्विंस की शूटिंग को आगे खिसका दिया गया है और अब आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद ही इस सीन को फिल्माया जाएगा। खबरों के मुताबिक यह फैसला रोकी और रानी प्रेम कहानी के निर्देशक करण जौहर ने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के चलते लिया है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म की डेट आगे बढ़ने से एक खास बात यह है कि अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का फिल्मी तौर पर सामना नहीं होगा। दरअसल रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं और खबरों के मुताबिक उनकी यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को ही रिलीज होनी थी जिसके चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का सिनेमा के तौर पर आमना-सामना हो सकता था लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट में बदलाव के चलते अब यह समस्या भी खत्म हो चुकी है। Also Read : दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की तस्वीरें हुई वायरल, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी रह गए हैरान