फल तो हर इंसान को अच्छे लगते हैं। जी हां फलों के जो लोग शौकीन होते हैं, उन्हें अनार (Pomegranate) खाना काफी अच्छा लगता है। सेहत के लिए भी अनार काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स भी लोगों को अनार खाने की सलाह देते हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अनार के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित हो उठेंगे।
क्या है अनार का हिंदी नाम
अनार खाना तो सभी को पसंद होता है। अनार में विटामिन सी और विटामिन बी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ-साथ इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, पोटेशियम और जिंक भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। सेहत के लिए भी अनार बहुत अधिक फायदेमंद होता है। डॉक्टर लोगों को अनार खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार का हिंदी नाम क्या है। जी हां जब लोगों से इस सवाल का जवाब किया गया, तो लोगों ने इस सवाल के जवाब में अलग-अलग उत्तर दिए, लेकिन आज हम आपको इसका सही नाम बताएंगे, जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक उठेंगे। इसके साथ-साथ आज हम आपको अनार खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे।
हिंदी शब्द नहीं है अनार
दरअसल आम बोलचाल में हम लोग कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिनका असली नाम और मतलब बहुत कम लोगों को मालूम होता है। जी हां जैसे अनार शब्द को हम धड़ल्ले से इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन यह हिंदी नाम नहीं है।
सुनकर चौंक उठेंगे आप
सुर्ख लाल रंग का यह फल जिसे सभी लोग अनार बोलते हैं वह हिंदी शब्द नहीं है, बल्कि वह एक फारसी शब्द है। हिंदी भाषा में अनार शब्द को दाड़िम कहा जाता है। वही मराठी में इसे….. डालींब तमिल में मधुली तेलुगु में डेनिसा बंगाली में डालीं.. और मलयालम में मथलम कहते हैं। अनार शब्द के बारे में सबसे पहले रोमन भाषिंयो द्वारा पता लगाया गया था।
रोम के लोगों ने अनार का क्या रखा नाम
रोम निवासी अनार को सबसे अधिक बीजों वाला सेब कहते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक अनार लगभग 3000 साल पुराना फल है। वही यहूदी धर्म में अनार प्रजनन क्षमता के लिए एक बेहतर फल माना जाता है।
अनार के फायदे
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी की एक रिसर्च के दौरान ज्ञात हुआ कि 100 ग्राम अनार का सेवन करने पर हमें लगभग 65 किलो कैलोरी ऊर्जा मिलती है, जोकि तीन सेब और तीन गिलास दूध से मिलने वाली ऊर्जा के बराबर होता है।
ईरान और उसके पड़ोसी देशों में अनार काफी अधिकता में पाया जाता है। इससे पहले भूमध्य सागर और अरब प्रायद्वीप के इलाकों से लेकर अफगानिस्तान और भारत तक इसकी खेती की जाती थी, लेकिन अब अनार की पैदावार लगभग दुनिया के सभी देशों में होती है। हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के अनुसार अनार से हमारा ब्लड सर्कुलेशन मजबूत रहता है। यह रक्त संबंधी समस्त बीमारियों से लड़ता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो उसे अनार का सेवन अवश्य करना चाहिए। अनार सूजन और जलन में भी काफी सहायक होता है। यह गठिया, जोड़ों में दर्द सभी को काफी कम करता है। इसके साथ-साथ अनार कैंसर की रोकथाम में भी काफी सहायक होता है। अमेरिकी डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार अनार के रस का सेवन करने से अल्जाइमर रोग कम होता है। इसके अतिरिक्त अनार त्वचा, मेटाबॉलिज्म बूस्ट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
Read Also :- Life in Plants : क्या आप जानते है पौधें में होता हैं जीवन, इस तरह सुन सकते है आवाज