सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के ऑल राउंडर कहे जाते हैं और उनकी बल्लेबाजी के तो क्रिकेट फैंस दीवाने हैं। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए कई मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने काफी मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल करवाई है। हालांकि सूर्यकुमार यादव मैच के दौरान मैदान में अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं ।
लेकिन वह आजकल अपनी पत्नी देविशा शेट्टी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी दिखने में बेहद खूबसूरत है। देविशा शेट्टी को डांस करना बहुत पसंद है जिसके साथ ही उन्होंने कॉलेज लाइफ में काफी बार डांस इवेंट में भाग लिया है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में डांस कोच के रूप में एक इंस्टिट्यूट भी खोल रखा है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी एक साथ एक ही कॉलेज में पड़े हुए हैं। एक कॉलेज इवेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी को परफॉर्म करते हुए देखा था और तब से ही वह उनके डांस और उनकी अदाओं के दीवाने हो गए थे।
देविशा भी सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को बेहद पसंद किया करती थी। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद देविशा और सूर्यकुमार यादव ने साल 2016 में शादी में बंधन में बंधने का फैसला किया था। सूर्यकुमार यादव और देविशा का दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन दोनों के फैंस उनकी हर तस्वीर को बढ़-चढ़कर प्यार देते हैं। Also Read :जो कैच अजिंक्य रहाणे ने टपका दी वो गली का एक बच्चा भी लपक लेता
सूर्यकुमार यादव और देविशा के पास कई सारे पालतू जानवर भी मौजूद है जो सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम की तस्वीरों में देखे जा सकते हैं। देविशा को खाना बनाना और पहाड़ों पर घूमने का बेहद शौक है और कई बार देविशा को सूर्यकुमार यादव के साथ पहाड़ों की सैर करते हुए देखा गया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव