भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के प्रेम के किसी आए दिन चर्चा में रहते हैं। चाहे वो विराट और अनुष्का हो या युवी और हेजल कीच। अब एक नई जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। ये जोड़ी है अथिया शेट्टी और के एल राहुल की। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पहले अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपाकर रखा था, लेकिन फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर दोनों ने एक साथ एंट्री करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं।
अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी के लिए काफी ज्यादा इमोशनल हैं और अभिनेता अपनी बेटी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से सुनील शेट्टी ने अभी से ही अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी
रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक स्पेशल दिन के लिए अच्छे होटल, कैटरर्स और डिजाइनर भी बुक कर दिए हैं। दावा है कि ये अथिया की वेडिंग सेरेमनी वाला दिन ही होगा। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था, कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर में शादी रचाएंगे। दोनों का परिवार दक्षिण भारत से ताल्लुक रखता है और इसी वजह से दोनों की शादी भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से होगी।
जाहिर सी बात है कि इस शादी में सिनेमा जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया के तमाम चेहरे नजर आएंगे। शादी जुहू के एक फाइव स्टार होटल में होगी। इसके अलावा, अथिया शेट्टी और केएल राहुल से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने घर भी देखा है। दोनों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर ‘वास्तु’ के करीब एक बंगला लिया है, जिसमें दोनों जल्द ही शिफ्ट भी हो सकते हैं। दावा है कि इस घर का किराया 10 लाख रुपये है।
Also Read :बिना शादी किए सुनील शेट्टी की बेटी रहेगी इस शख्स के साथ