Celebs : अक्सर देखा जाता है कि लोग जिसे अपना आइडियल मानते हैं, उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो उठते हैं। उनमें अपने आइडियल के प्रति एक अलग ही जुनून और पागलपन नजर आता है। कुछ लोग अपने सेलिब्रिटीज के नाम का टैटू बनवा लेते हैं, तो कोई उनके जैसी हेयर स्टाइल अपना लेता है ठीक वैसे ही अब इस लिस्ट में मंदिरों के नाम भी जुड़ चुके हैं, जहां किसी Celebs के नाम पर उनके चाहने वाले खूबसूरत मंदिर तक बनवाने में पीछे नहीं हटे। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिनके नाम पर देश भर में उनके चाहने वालों ने मंदिर बनवा दिए हैं और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फैंस अपने इन सेलेब्स की सुबह शाम आरती भी करते हैं।
खुशबू

कन्नड़ फिल्म मौसी प्रीतसे की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री रही, जिनके लिए उनके फैंस द्वारा एक मंदिर का निर्माण किया गया। जी हां उनके प्रशंसकों द्वारा 90 के दशक में उनके करियर के चरमतम स्तर पर साल 2001 में थिरुचिरापल्ली में उनके लिए एक मंदिर का निर्माण किया गया, जिसमें उन्हें ‘मां देवी’ का दर्जा दिया गया।
नागार्जुन

साउथ स्टार नागार्जुन का पूरा नाम अक्किनेनी नागार्जुन है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों की तादाद में मौजूद है। उनके चाहने वालों ने उनके नाम पर साउथ में अन्नामाचार्य मंदिर का निर्माण कराया जिसे बनने में 22 सालों का लंबा समय लगा था।
हंसिका मोटवानी

साउथ और बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय की धाक जमाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के नाम पर भी उनके चाहने वालों ने एक मंदिर का निर्माण कराया जोकि मदुरई में स्थित है। इस मंदिर में पूजा करने के लिए इस अभिनेत्री की मूर्ति भी स्थापित की गई है।
रजनीकांत

साउथ सिनेमा के भगवान कहलाने वाले साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता से हर कोई परिचित है। कर्नाटक के कोलार जिले में रजनीकांत के नाम पर कोटिलिंगेश्वर मंदिर में ही ‘सहस्र लिंगम’ बनाया गया। जिसमें अभिनेता की किसी प्रकार की कोई तस्वीर या मूर्ति स्थापित नहीं की गई है।
Read Also:-10 में 9 लोग नहीं जानते होंगे कि बैंक चेक पर रकम के बाद Only लिखना क्यों है अनिवार्य
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी इस सूची में नाम शामिल है, जिनके नाम पर कोलकाता के आनंद नगरी में एक मंदिर बना हुआ है, जिसे ‘बच्चन धाम’ कहा जाता है। इसमें इस अभिनेता की मूर्ति और फोटोस भी स्थापित की गई है, जहां लोग इन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।
सोनू सूद

कोरोना काल के दौरान लोगों के लिए एक मसीहा बनकर उतरे सोनू सूद का नाम भी इस सूची में शामिल है। उनके नाम पर तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव में एक मंदिर का निर्माण किया गया है।
निधि अग्रवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री निधि अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जहां उनके चाहने वालों द्वारा उनके लिए मंदिर का निर्माण कराया गया। उनका यह मंदिर उनके फैंस द्वारा चेन्नै में बनवाया गया है। उन्होंने इस मंदिर को फैंस की तरफ से अपने लिए वेलेंटाइंस डे पर गिफ्ट बताया और कहा कि मैं इस तोहफे के लिए बहुत ही शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना अधिक भरोसा जताते हुए प्यार बरसाया है।
समांथा रूथ प्रभु
समांथा रूथ प्रभु की आंध्र प्रदेश में काफी फैन फॉलोइंग है। उनके फैन द्वारा उनके लिए आंध्र प्रदेश के बापटला के पास स्थित अल्लपांडु गांव में एक मंदिर का निर्माण कराया गया है।
Read Also:-Traffic Rule: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2000 का चालान, जानिए क्या हैं नियम