South Industry Gossip: इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो वह चाहे हॉलीवुड हो या बॉलीवुड या साउथ इंडस्ट्री। यहां अपनी किस्मत आजमाने और एक्टर और एक्ट्रेस बनने के लिए काफी लोग आते हैं। लेकिन उसमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सक्ससेज हो जाते हैं। क्योंकि इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद इन्हें बहुत ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है और अभिनेता अभिनेत्री बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज कुछ ऐसे ही साउथ के अभिनेता अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने नाम कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
ऋषभ शेट्टी(Rishabh Shetty)
ऋषभ शेट्टी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए बहुत ही ज्यादा स्ट्रगल किया। उन्होंने बहुत सारे छोटे छोटे काम किए। जिसके बाद उन्हें फिल्मी दुनिया में एंट्री मिली। मशहूर फिल्म कांतारा के वह निर्देशक और एक्टर रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहले वॉटर कैन बेचते थे और एक होटल में काम करते थे। उन्हें फिल्मों में बतौर निर्देशक लोग जानते हैं। लेकिन उससे पहले वह ड्राइवर तक का काम कर चुके हैं।

यश(Yesh)
सुपर स्टार यश कन्नड़ के मशहूर अभिनेताओं में से एक है और आज वह साउथ इंडस्ट्री के स्टार बन चुके हैं। लेकिन इंडस्ट्री के स्टार बनने से पहले उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और यश ने बैकस्टेज वर्कर के तौर पर भी काम किया था।उनके फादर एक ड्राइवर थे।उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम किया और धीरे-धीरे फिल्मों में छा गए।

आर माधवन(R Madhavan)
आर माधवन को शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता हो। वह मशहूर अभिनेता हैं साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था।

नयनतारा(Nayantara)
नयनतारा तमिल सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। लेकिन इंडस्ट्री में पैर जमाने से पहले उन्हें बहुत सारे छोटे-मोटे काम करने पड़े थे। वह दूरदर्शन चैनल में होस्टिंग तक कर चुकी हैं।

समांथा प्रभु(Samantha Prabhu)
समांथा प्रभु को कौन नहीं जानता है। वह साउथ इंडस्ट्री की जान है। उन्हें बहुत स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था। समांथा सिर्फ दिन में एक वक्त का खाना खाती थी।

विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi)
फिल्म स्टार विजय सेठूपति ने इंडस्ट्री में बहुत ही ज्यादा संघर्ष किया। उसके बाद उन्हें एक मुकाम हासिल हुआ बहुत ही ज्यादा परेशान रहते थे और उन्होंने अपने लोन चुकाने के लिए इंडस्ट्री में कदम रखा था।
विजय देवरकोंडा(Vijay Deverakonda)
विजय देवरकोंडा आज इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने बहुत संघर्ष किया।

रजनीकांत(Rajinikanth)

रजनीकांत आज साउथ इंडस्ट्री के भगवान कहे जाते हैं लेकिन उन्होंने नाम कमाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की।
ये भी पढ़ें-आखिर कौन हैं ये महिला जो Bilawal Bhutto के साथ भारत आईं? कर चुकी हैं हरभजन सिंह की बेइज्जती