सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप को तस्वीरों के माध्यम से फ्लांट करती रहती है। इसके अलावा उन्होंने अपने अब तक के पूरे प्रेग्नेंसी के सफर को वीडियोस और तस्वीरों के माध्यम से अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
सोनम कपूर ने मार्च के महीने में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद वह काफी लंबे समय तक लंदन में ही रही थी लेकिन कुछ एक महीने पहले ही सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के पास घर वापस आ गई थी क्योंकि वह चाहती थी कि वह अपने बच्चे को भारत में ही जन्म दे और रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक भी अपने पिता अनिल कपूर के घर ही रहेंगी।
दरअसल सोनम कपूर अपने बच्चे के जन्म के 6 महीने तक भी अपने पिता अनिल कपूर के मुंबई स्थित जूहू घर में ही रहेंगी क्योंकि पति आनंद आहूजा यानि सोनम की ससुराल में कम सदस्य होने के चलते जन्म के बाद उनकी देखभाल के लिए काफी कम लोग रहेंगे और पिता अनिल कपूर के घर में मां सुनीता कपूर और अन्य सदस्य भी सोनम और उनके बच्चे का ध्यान रखने के लिए मौजूद होंगे तो इस वजह से सोनम अपने पिता अनिल कपूर के घर ही बच्चे के जन्म के 6 महीने तक जुहू मुंबई में ही रहेंगी। Also Read :बेबी बंप लेकर भारत लौटी सोनम कपूर, नजदीक है डिलीवरी डेट
View this post on Instagram
हालांकि सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर और उनसे जुड़े सभी रिश्तेदार सोनम की प्रेगनेंसी को लेकर बेहद खुश है और वह जल्द ही उनके पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सोनम कपूर इसी महीने अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सोनम कपूर आहूजा