बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय अपने प्रेगनेंसी को काफी इंजॉय कर रही है। हाल ही में अभिनेत्री लंदन से काफी समय के बाद इंडिया लौटी है। सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान सोनम कपूर की एक झलक पाने के लिए और उन्हें कैमरे में स्पॉट करने के लिए काफी सारे लोग भी जमा हो गए थे। अभिनेत्री की काफी सारी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस दौरान सोनम कपूर को पीले रंग की ड्रेस में देखा गया है जिसमें वह खूबसूरत दिखाई दे रही है। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं और वीडियो में भी देख सकते हैं। इस दौरान सोनम कपूर ने अपने ढीली मैटरनिटी ड्रेस में बार-बार बेबी बंप संभालती और उसे थामती हुई दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री ने काफी खूबसूरत तरीके से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। सोनम कपूर इस दौरान अपनी और बच्चे की हालत को लेकर काफी ज्यादा सीरियस दिखाई दे रही हैं। जैसे कि आप वीडियो में देख सकते हैं अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंदन में सोनम कपूर का शानदार बेबी शावर भी हुआ था। बेबी शावर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की गई थी। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि भारत में आने के बाद सोनम कपूर की गोद भराई भी की जाएगी। अब सोनम कपूर की डिलीवरी डेट भी काफी नजदीकी बताई जा रही है। ऐसे में लोग सोनम कपूर की गोद भराई की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। Also Read :सोनम कपूर ने पूछा ‘कहाँ हैं मेरे कपडे?’ मसाबा गुप्ता ने दिया मजेदार जवाब
View this post on Instagram
आपको यह भी बताते चले कि सोनम कपूर काफी लंबे समय से लंदन में ही रह रही हैं और अपनी प्रेगनेंसी को वहीं पर इंजॉय कर रही थी। ऐसे में सोनम कपूर की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है। अभिनेत्री की गोद भराई की रसम की तैयारियां कपूर फैमिली और आहूजा शामली में काफी जोरों शोरों से चल रही है। Also Read :जाने कब होगी Soon To be Mommy सोनम कपूर की गोद भराई, लिस्ट में शामिल है यह सिलेब्रिटीज