शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी Sonakshi Sinha जहीर इकबाल के साथ अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। इस बार भी अपनी कुछ ऐसी ही हरकतों के चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. दरअसल सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा हर साल ईद पर अपने घर पर पार्टी का आयोजन करते हैं, कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला। बीती शाम उनके घर पर ईद की पार्टी रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे इस महफिल में चार चांद लगाते नजर आए। इन्हीं सितारों के बीच अभिनेत्री सोनाक्षी शर्मा भी व्हाइट अटायर में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पहुंची , जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
ईद पार्टी में Sonakshi Sinha जहीर इकबाल के साथ आई नजर
View this post on Instagram
सोनाक्षी शर्मा अर्पिता खान की इस पार्टी में जहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ व्हाइट अटायर में नजर आईं, वहीं उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ब्लैक कलर के कुर्ते पाजामे में देखे गए। उनके इस लुक को फैंस के द्वारा बेहद पसंद किया गया, लेकिन अपने रूमर्ड रिश्ते को लेकर यह दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इन दोनों को अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया। इसके साथ-साथ दोनों ने कैमरे के सामने एक साथ पोज भी दिए, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के दूसरे धर्म के बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर लोगों के द्वारा उनको जमकर खरी-खोटी भी सुनाई गई।
Sonakshi Sinha हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार
दूसरे धर्म के ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलर्स द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। उनकी फोटो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर द्वारा लिखा गया कि ‘वाह क्या सीन है … घर का नाम … रामायण … बाप, चाचा, ताऊ – राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, वही भाई लव कुश और बेटी का बॉयफ्रेंड जहीर’। वही दूसरे ट्रोलर्स ने निशाना साधते हुए लिखा की ‘सोनाक्षी तू भी … क्या दूसरा नहीं मिला, बाप की इज्जत तो रख लेती, गुंडा नजर आता है, कल को जब लात मारकर निकाल देगा तब समझ में सब आ जाएगा तुझे’। वहीं तीसरे यूज़र ने लिखा ‘कि अरे अंध भक्त कहां चला गया यह तो लव जिहाद हो गया’। वही एक और यूजर द्वारा लिखा गया कि ‘बॉलीवुड में लव जिहाद’। इसी तरह से सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट पर लोगों के द्वारा जमकर कमेंट किए जा रहे हैं।
शादी और सगाई की भी खबरें आंई सामने
जानकारी के लिए बता दें, कि अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ सोनाक्षी को लेकर पहले शादी और सगाई की भी ख़बरें सामने आ चुकी है। खबरों के मुताबिक जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की सगाई भी हो चुकी है और बहुत जल्द यह भी बताया जा रहा है, कि दोनों वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं।
Sonakshi Sinha और जहीर का वर्क फ्रंट
वहीं अगर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है। इसके साथ ही वह दोनों आखिरी बार फिल्म ‘डबल एक्सेल’ में नजर आए थे। इसके साथ ही जहीर इकबाल ने भी बॉलीवुड में फिल्म ‘द नोटबुक’ से पदार्पण किया था।
Read Also:-Kangana Ranaut को लेकर R Madhavan ने दिया अजीबोगरीब बयान, बोले- इन जैसी महिलाओं के साथ…