बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भले ही फिल्मों में अपना जादू ना चला पाई हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने ग्लैमरस अंदाज़ का तड़का लगाती रहती है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वह हमेशा से ही अपने स्टनिंग बोल्ड अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छा जाती है।
सोनाक्षी सिन्हा अपने हर तरह के फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती है और इन तस्वीरों को बढ़-चढ़कर प्यार मिलता है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में सोनाक्षी को वाइट कलर के बिकनी टॉप में देखा जा सकता है और इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट रेड कलर का शर्ग भी कैरी किया हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा इस तस्वीर में आराम फरमाते हुए बोल्ड अंदाज में दिलकश अदाओं के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही है और उनका यह अंदाज उनके फैंस के दिलों और दिमाग पर सर चढ़कर बोल रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने वाइट बिकनी टॉप के साथ अपने आप को सिंपल रखते हुए न्यूड मेकअप किया हुआ है जिससे सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर में सिंपलीसिटी और बोल्डनेस का कॉन्बिनेशन साफ नजर आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा के तमाम फैंस इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट करते जा रहे हैं।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही अपने खूबसूरत तस्वीरों से अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बनाती रहती है। हालांकि सोनाक्षी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और जहीर इकबाल के साथ रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन इन सभी बातों को सोनाक्षी सिन्हा ने मनगढ़ंत बताया था। Also Read :सोनाक्षी सिन्हा से भी ज्यादा खूबसूरत हैं रीना रॉय की बेटी… अभी देखें फोटो