सोशल मीडिया पर इन दिनों अगर किसी एक रिलेशनशिप की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले कलाकार राज अदनकत और बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की। ऑनस्क्रीन भले ही टप्पू के पापा यानी सबके चहेते जेठालाल बबीता जी से मोहब्बत करती हूं मगर ऑफ स्क्रीन बबीता जी और टप्पू के बीच रिलेशनशिप होने की खबरें आ रही है। इस वजह से सोशल मीडिया पर मीमस का बाजार भी गर्म दिख रहा है।
मुनमुन और राज दोनों ने भले ही अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा मगर विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक की तारक मेहता के सेट पर काम करने वाले लोगों या उनके परिवार के लिए भी यह कोई बड़ी बात नहीं है।
बता दें कि मुनमुन दत्ता राज से पूरे 9 साल बड़ी है। जहां एक तरफ राज की उम्र केवल 24 वर्ष हो रही है तो वहीं मुनमुन दत्ता 33 वर्ष की है। मगर यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे कलाकार रह चुके हैं जिन्होंने ऑनस्क्रीन अपने ससुर या अपनी मां का किरदार निभाने वाले लोगों को डेट किया है।
ज़ी टीवी पर आने वाले सीरियल कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना का किरदार निभा चुके जीशान खान और उनकी मां का किरदार निभाने वाली रिहाना पंडित एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आजकल जीशान बिग बॉस ओटीटी पर नजर आ रही हैं और बता दें कि वहां भी उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।
ज्यादातर सीरियल और फिल्मों में पिता, चाचा और ससुर जैसे किरदार निभाने वाले आलोक नाथ भी एक समय दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय सीरियल बुनियाद में उनकी बहू का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में थे। इन दोनों के रिश्ते की मीडिया में उस वक्त खूब चर्चा हुई थी।
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाली सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर की सौतेली मां का किरदार निभाने वाली ईवा ग्रोवर के बारे में भी खबरें आई थी कि वह राम कपूर को डेट कर रही है। हालांकि बाद में ईवा ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा था कि यह सभी खबरें झूठी है। बता दें कि उस वक्त राम कपूर पहले से शादीशुदा थे, तो वही ईवा ग्रोवर भी एक 5 साल के बच्चे की मां थी।
मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल में अभिनेत्री मोनिका सिंह में अंकित गेरा की मां का किरदार निभाया था। उस वक्त इन दोनों के भी ऑफस्क्रीन रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही थी। बाद में मोनिका ने मीडिया के सामने आकर इन सभी खबरों को नकारा। मगर उन दोनों के ब्रेकअप के बाद मोनिका स्वयं मीडिया में यह कुबूल करती दिखी कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी का भी प्लान बना लिया था।
मायावी मलिंग में हर्षद राजकुमार ने अंगद का तो वही अपर्णा कुमार ने उनकी मां का किरदार निभाया था। उस वक्त इन दोनों के बीच भी अफेयर की खबरें उड़ी थी। बाद में दोनों ने ही इन सभी खबरों को झूठ करार देते हुए अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती तक सीमित बताया।
इन सभी उदाहरण से हम यह समझ सकते हैं कि भले ही फिल्म या सीरियल में दो कलाकार मां-बेटे के रोल में हो या बहु-ससुर के रोल में या और किसी रोल में, वे ऑफस्क्रीन रिलेशनशिप में रह सकते हैं।