रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरे सरफरा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव को दर्ज किया गया है। इस प्रभाव के कारण कई बार सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। सोना चांदी में लगातार चल रहे इस उतार-चढ़ाव के चलते इन धातुओं के ग्राहकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन कारोबारी हफ्ते के 2 दिन सोने की कीमत में कमी देखी गई।
गुरुवार को सोने की कीमत ₹51484 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जिसके चलते गुरुवार को सोने की कीमत में ₹35 की बढ़ोतरी देखी गई। इससे पहले सोने की कीमत बुधवार को ₹51449 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। गुरुवार को चांदी की कीमत ₹66990 प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते गुरुवार को चांदी की कीमत में ₹51 की प्रति किलो की कमी देखी गई। बुधवार को चांदी की कीमत ₹67041 प्रति किलो पर बंद हो गई थी।
Also Read :कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन में सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव
14 से 24 कैरेट सोने की कीमत
गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹51484 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने की कीमत ₹51278 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹47159 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹38613 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने की कीमत ₹30118 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोना वैसे आप अपने ऑल टाइम हाई से ₹4716 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है और चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से ₹12990 सस्ती मिल रही है।
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है लेकिन 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि इसकी प्रकृति काफी हल्की होती है और आभूषण के लिए 22 या 18 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है।
Also Read :कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन इतना सोने में आई भारी गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव