बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं, वह बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है। आजकल वह सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सुर्खियों में छाई हुई है, इसका मुख्य कारण उनका तीसरी बार मॉ बनना है। लगातार हो रही प्रेगनेंसी के चलते इस समय करीना सुर्खियों का विषय बनी हुई है। उनकी लगातार प्रेगनेंसी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। आप जानते ही होंगे की बॉलीवुड अभिनेत्री करीना पहले से ही दो बच्चों तैमूर और जहांगीर की मां है, अब एक बार फिर वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो काफी बेहतरीन और शानदार तरीके से की। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या वाकई में करीना कपूर फिर से बच्चे को जन्म देने जा रही हैं अथवा यह सिर्फ अफवाह मात्र है।
क्या करीना कपूर के मां बनने की खबर है सच
जब करीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, तो उनके खूबसूरती और फिट फिगर को लेकर लोगों में बढ़ती दीवानगी देखने को मिलती थी। वह जीरो फिगर वाली अभिनेत्री मानी जाती थी। जब लड़कियों को अपना फिगर मेंटेन करना होता था तो वह करीना कपूर को अपने आदर्श मानती थी। लेकिन आज उनका फिगर बेडौल हो चुका है। कहा जाता है कि जब से उन्होंने अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया है, उनके फिगर में वह बात नहीं रही। उन्होंने अपना वेट कम करने का लाख प्रयास किया और काफी हद तक इसमें कामयाब भी रही, लेकिन दूसरे बेटे के जन्म के बाद करीना अपने वेट पर कंट्रोल नहीं रख सकी। उन्हें खाने पीने का बहुत अधिक शौक है। इन्हीं कारणों के चलते उन्हें अपने वजन को कम कर पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
क्या वाकई में बेबो देंगी तीसरे बच्चे को जन्म
अभी हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा करीना कपूर की एक फोटो को अपने कैमरे में दर्ज किया गया, जिसमें उन्हें एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। करीना कपूर इस दौरान गाउन पहने हुए हैं, और साथ में उनके पति सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि करीना ने अपने फिगर को अब काफी बेडौल कर लिया है, इसके साथ ही लोग इस बात का भी अनुमान लगा रहे हैं कि वह फिर से मां बनने जा रही है, लेकिन इस बात में तनिक भी सच्चाई नहीं है क्योंकि उनका वेट ही बढ़ गया है ना की प्रेगनेंसी। उनकी प्रेगनेंसी को लेकर उड़ाई जा रही है सभी अफवाहें एकदम झूठी हैं।
जैसे ही इस अभिनेत्री की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई, वह काफी तेजी के साथ वायरल हो गई। इसके साथ ही फैंस भी उनकी फोटोज पर तरह-तरह के कमेंट्स करने से नहीं रुके। इसके साथ ही वेट गन के चलते उन्हें लोगों की जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। एक सोशल मीडिया यूज़र ने तो उन्हें देखकर यहां तक कह दिया कि शायद वह फिर से मां बनने जा रही हैं।
Read Also:-इस एक्टर ने रेखा के साथ बनाए थे संबंध, पहली बार सच्चाई आई सामने