Amazing Facts: दुनिया में बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां अजीबोगरीब चीजे देखने को मिलती हैं। विश्व के कई देश ऐसे हैं जहां कुछ अलग तरह के रीतिरिवाज को मानते हैं। मृत्यु एक ऐसा सच है जिसको कोई झुठला नहीं सकता। मौत के बाद अलग अलग धर्मों और जगहों पर अलग-अलग तरह से अंतिम संस्कार किया जाता है।
इस देश में डेड बॉडी के साथ लोग करते हैं डांस
दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां वहां के लोग शव के साथ डांस करते नजर आते हैं। यह सब ईस्ट अफ्रीका के देश मेडागास्कर में होता है। जहां एक ऐसी अद्भुत चीज होती है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। यहां मालागासी जनजाति के लोग अंतिम संस्कार के समय शव के साथ डांस करते देखे जाते हैं। डेडबॉडी को ले जाते समय लोग नाचते हुए कब्रिस्तान तक जाते हैं।
फैमाडिहाना रिवाज को करते हैं फॉलो
मालागासी जनजाति के लोग अंतिम संस्कार के समय शव के साथ नाचते हुए कब्रिस्तान तक पहुंचाते हैं। इस रिवाज को फैमाडिहाना कहा जाता है। इस नियम का पालन हर 7 साल में होता है। मालागासी जनजाति के लोग अपने पूर्वजों के शव को कब्र से बाहर निकलते हैं। उसके बाद उस शव को नए कपड़े में लपेटते हैं। उसके बाद गाना भी गाते हैं और उसके बाद कब्र के चारों तरफ डांस करते हैं।
सुखी और संपन्न रहने के लिए करते हैं यह काम
ईस्ट अफ्रिका के लोग अपने पुर्वजों के शव को कब्र से बाहर निकालते हैं। उसके बाद वह लोग शव को नहलाते हैं और नए कपड़े में लपेटते हैं। वहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि पूर्वज सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं इसलिए वहां के लोग ऐसा करते हैं।
ये भी पढ़ें-सिर्फ ऐश्वर्या शर्मा ही नहीं बल्कि Bigg Boss के इन कंटेस्टेंट को भी मिल चुका है विलेन का टैग