श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा है। श्रद्धा कपूर के फैंस उन्हें उनकी मासूमियत और खूबसूरती के लिए फॉलो करते हैं और श्रद्धा कपूर की मासूमियत और खूबसूरती के दीवाने लाखों करोड़ों लोग हैं। श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी खूबसूरती के चलते ही उनकी हर फिल्म देखना बेहद पसंद करते हैं।
श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बन सात फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। दरअसल वीडियो श्रद्धा कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और यह वीडियो श्रद्धा की शादी का नहीं बल्कि मलोरा ज्वेलरी के विज्ञापन का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर ने खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहन रखा है और इसके साथ ही उन्होंने गले में भारी नेकलेस, माथा पट्टी और इयररिंग्स पहन रखे हैं। श्रद्धा कपूर इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है और श्रद्धा कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा जिसमें उन्होंने कहा “मुझे सोना पहनना बहुत पसंद है लेकिन काम हो जाने के बाद इसे बंद करके रख देना यह विचार मुझे अच्छा नहीं लगता इसीलिए मैं आपको उन गहनों के बारे में बताना चाहती हूं जिन्हें आप रोज पहन सकते हैं और उनका दिखावा कर सकते हैं। Also Read :रणबीर कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ में किया ऐसा काम, आलिया भट्ट का टूटा दिल
View this post on Instagram
15,000 से ज्यादा हल्के डिजाइन के गहने, कूपन कोड Shraddha15 का उपयोग करके 15 चुने हुए लोगों को मेरे द्वारा ऑटोग्राफ किया हुआ मलोरा उनके बॉक्स में मिलेगा। फैशन चलन और रोजमर्रा के गहनों के लिए फॉलो करें @malora.” वर्क फ्रंट की बात की जाए तो श्रद्धा कपूर आने वाले समय में रणबीर कपूर के साथ फिल्म लव रंजन में नजर आएंगी। Also Read :श्रद्धा कपूर की यह 10 बोल्ड फोटोस देख आप हो जाएंगे मदहोश