90 के दशक का सबसे पॉपुलर शो शक्तिमान से हर कोई परिचित है। शक्तिमान उस दशक का सबसे बड़ा शो रहा है और इस शो की लोकप्रियता इतनी थी कि जिन दर्शकों के घर में टीवी नहीं हुआ करता था वह दूसरों के घर में जाकर अपने मनपसंदीदा शक्तिमान को टीवी पर देखा करते थे।
शक्तिमान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना थे और उस समय में असल जिंदगी में भी मुकेश खन्ना को शक्तिमान और सुपर हीरो माना जाने लगा था। मुकेश खन्ना की जिंदगी में शक्तिमान का किरदार मील का पत्थर साबित हुआ था क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता शक्तिमान के रूप में ही हासिल की थी। पिछले दिनों यह खबर उड़ी थी कि शक्तिमान एक बार फिर पर्दे पर आने वाला है और यह खबर सुनते ही शक्तिमान के फैंस बेसब्री से यह जानना चाहते हैं कि इस बार कौन शक्तिमान का किरदार अदा करेगा।
हालांकि शक्तिमान के किरदार के लिए अभी तक किस अभिनेता को चुना गया है। इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद हैं। मेकर्स के मुताबिक रणवीर सिंह अपने हर रोल में उम्मीद से बढ़कर कामयाबी हासिल करते हैं और रणवीर सिंह ही एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जिन्हें हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं जिसमें बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल है। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘शक्तिमान’ के किलविश
ऐसे में रणवीर सिंह के फैंस उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। बीते कुछ समय पहले ही शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान कि पर्दे पर वापसी को लेकर ऐलान किया था और उसके बाद से ही शक्तिमान के किरदार के रूप में रणवीर सिंह को चुना जाएगा इसकी खबर फैल गई थी। Also Read :जानिए सालों बाद कैसे दिखते है शक्तिमान के सभी मशहूर किरदार