शाहरुख खान बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता हैं और उन्होंने हमेशा अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने किरदार की छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पठान का एक नया लुक जारी किया है जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
शाहरुख खान ने 25 जून यानी आज बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे होने की खुशी पर पठान का नया लुक जारी किया है। शाहरुख खान के फैंस पठान के नए लुक को देखकर काफी खुश हैं और लगातार इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा “30 साल पूरे हो गए हैं और भी आगे आएंगे, क्योंकि आपकी मुस्कान और प्यार अंतहीन रही है।
पठान के साथ इसे आगे बढ़ाते हैं, 25 जनवरी 2023 को पठान आ रहा है।” शाहरुख खान के पठान के इस नए लुक में उन्हें बेहद ही अलग अंदाज में देखा जा सकता है जो कभी उनके फैंस ने नहीं देखा होगा। इन तस्वीरों में शाहरुख खान को लंबे बूट्स और पैंट शर्ट पहने और हाथ में खतरनाक पिस्तौल लिए देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर खून भी लगा हुआ है। Also Read :केआरके ने अब शाहरुख खान को किया ट्रोल, अभिनेता को टैग कर उनके इस सीन का उड़ाया मजाक
https://twitter.com/iamsrk/status/1540583404252569600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1540583404252569600%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Fbollywood-news%2Fstory%2Fpathaan-first-look-shah-rukh-khan-30-years-in-bollywood-yrf-tmov-1487987-2022-06-25
शाहरुख खान के खतरनाक लुक को देखकर लोग उनकी फिल्म पठान को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। शाहरुख खान के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया और कहा “यह पठान हड्डियां ही नहीं रिकॉर्ड भी तोड़ेगा।”, “इस पोस्टर पर ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है जल्द मिलते हैं पठान से।” शाहरुख खान की तस्वीरों पर कमेंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस किस कदर उनकी फिल्म पठान का सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं। Also Read :आप भी किराए पर ले सकते हैं शाहरुख खान का बंगला.. जानिए एक कितना हैं कमरें का किराया