अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अहम जगह बना ली है। अक्षय कुमार हमेशा से अपने किरदार की छाप अपने फैंस के दिलों में छोड़ने में कामयाब रहे हैं। अक्षय कुमार 90 के दशक के बड़े अभिनेताओं में से एक माने जाते थे और उन्होंने फिल्म सौगंध से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शांति प्रिया भी थी और उन्होंने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू इसी फिल्म से किया था।
अक्षय कुमार की यह फिल्म सभी को पसंद आई थी और इससे ज्यादा अक्षय कुमार कोस्टार यानी शांतिप्रिया की खूबसूरती और अदाकारी के चलते यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सौगंध फिल्म के बाद से ही शांतिप्रिया के फैंस उनकी खूबसूरती और उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए थे।
दरअसल शांति प्रिया बॉलीवुड की अभिनेत्री तो रही है लेकिन इसके अलावा का साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी बड़ी अभिनेत्री रही है। फिल्म इंडस्ट्री में शांतिप्रिया ने कई फिल्में की लेकिन अचानक से वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब भी हो गई थी। हाल ही में शांति प्रिया का अब लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें देखकर पहचाना काफी मुश्किल हो रहा है क्योंकि उनके चेहरे पर उम्र का तकाजा साफ नजर आ रहा है। Also Read :अक्षय कुमार की इस फनी वीडियो को देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
View this post on Instagram
शांतिप्रिया ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और यह शहर होते ही सभी शांति प्रिया के फैंस उन्हें पहले और अबके लुक से कंपेयर कर रहे हैं। शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ से शादी कर ली थी और सिद्धार्थ का नाम फिल्म बाजीगर और वंश के लिए जाना जाता है। हालांकि शादी के 5 साल बाद ही सिद्धार्थ का निधन हो गया था और अब अभिनेत्री अपने दो बच्चों के साथ अकेले जीवन बिता रही है। Also Read :राउडी राठौर में अक्षय कुमार की बेटी का किरदार निभाने वाली अनन्या अब दिखती है ऐसी