आज हम बात करने जा रहे 80–90 के दशक की कुछ बेहतरीन अभिनेत्रियों के बारे में, जो अभी उम्रदराज हो गई है, पर बॉलीवुड के फिल्मों में कभी प्रमुख भूमिका में काम किया करती थी। वही उन्ही में से कुछ अभिनेत्रियां अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखी है, तो कुछ इतना बदल गई है, की पहचान ही नहीं आ रही। चलिए जानते है 10 ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में।
10. मुनमुन सेन
व्व्यवसायी पिता दिबानाथ सेन और अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी मून मून सेन 80 के दसक की एक बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थी। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जिन्होंने हिंदी के अलावा कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया हैं। उनकी शादी 1978 में भारत देव वर्मा से हुई थी, जो एक व्व्यवसायी है, उनसे उन्हे दो संतान हुई, राइमा सेन और रिया सेन। वर्तमान में वे 65 साल की हो चुकी है और राजनीतिक दल टीएमसी को नेतृत्व कर रही हैं।
9. मौसमी चटर्जी
अपने समय में हिंदी और बंगाली सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मौसमी चटर्जी ने 16 साल की उम्र में बंगला फिल्म ‘बालिका बधू’ से फिल्मी परदे पर कदम रखा था। इतनी कम उम्र में शुरू करने के बावजूद वे ज्यादा दिन तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाई। आपको बता दे, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी से शादी की थी।
8. राखी गुलजार
1967 की बंगाली मूवी ‘बधु बरन’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली राखी कभी ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन में अपने डायलॉग “मेरे करण अर्जुन आएंगे” के लिए मशहूर हुई थी। वर्तमान में वे एक फिल्म निर्देशक, कवि और गीतकार गुलजार की पत्नी है, और 69 वर्षीय महिला है, यही नही उनकी मेघना गुलज़ार नाम की एक बेटी भी हैं। आपको बता दे राखी फिलहाल अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं।
7. शबाना आज़मी
पात्रों के चित्रण के लिए जाने जानी वाली शबाना आज़मी कभी बॉलीवुड और थिएटर की एक खूबसूरत कलाकार थी। उन्हे लोग प्रतिभा का पावरहाउस या फिर ब्यूटी विद ब्रेन मानते थे। वर्तमान में वे सामाजिक कार्यकर्ता है, यही नहीं उन्हे पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
6. रीना रॉय
कभी अपनी दिलकश अदाकारी और खूबसूरत सी मुस्कान के लिए जानें जाने वाली अभिनेत्री रीना रॉय, आज काफी चेंज हो चुकी हैं। 2004 के टीवी शो ‘ईना मीना डीका’ में उन्हे लास्ट देखा गया था, इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी। इसके बाद वे पारिवारिक कारणों के चलते कभी पाकिस्तान तो कभी लंदन आते जाते रही। वर्तमान में वे इंडिया आ चुकी है, और गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं।
5. मुमताज
शर्मीली अदा, चुलबुलापन और भोली सी सूरत से दीवाना करने वाली यह अभिनेत्री, कभी बॉलीवुड पर राज किया करती थी। 1974 में इन्होंने उद्योगपति मयूर मधवानी से शादी की, उनकी शादी के बाद ही वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई। यही नही साल 2020 में मुमताज का निधन हो गया है ऐसा अफवाह भी आया था, जिसके बाद उन्होंने अपने जिंदा होने की पुष्टि अपनी बेटी के इंस्टाग्राम एकाउंट से दी।
4. डिंपल कपाड़िया
यह अभिनेत्री आज भी अपनी खूबसूरती को बनाए रखी है, जिसे कोई नकार नही सकता। किशोर कुमार की रोमेंटिक फिल्म बॉबी से अपने सफर की शुरूवात करने वाली डिंपल को फिल्मी दुनिया की एक परिपक्व अभिनेत्री के रूप में देखा जाता हैं।
3. जीनत अमान
अपने जमाने में एक बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती यह अभिनेत्री कभी अपने अभिनेय के लिए मशहूर हुआ करती थी, आज वे गुमनाम की दुनिया में कही खो गई हैं। उन्हे लोग देव आनंद के साथ की फिल्म ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के लिए जानते हैं।
2. टीना अंबानी
80 के दशक में टीना मुनीम से जाने जानें वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने जमाने में कई हिट फिल्मों में काम किया। उस समय उनकी गिनती इंडस्ट्री की ग्लैमरेस एक्ट्रेसेस में होती थीं, लेकिन लेकिन वक्त के साथ-साथ उनका ग्लैमर कहीं खो गया। आज वे उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी के नाम से जानी जाती हैं।
1. सायरा बानो
सायरा बानो अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थी। यही नही दिलीप कुमार के साथ शादी करने के बाद उनकी जोड़ी बॉलिवुड के उन जोड़ियों में से एक बन गई थी, जिनकी आज भी मिसालें दी जाती हैं। सायरा बानो को अक्सर ही दिलीप कुमार की लाइफ में मजबूत साथी बनकर खड़ा देखा गया हैं।