आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का अभी 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ है। इस सीजन में कई बॉलीवुड स्टार जैसे कि रणवीर सिंह और पूजा हेगडे भी नजर आए क्योंकि इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने खास मेहमानों को शो में आने के लिए न्योता दिया था। ग्रैंड फिनाले बहुत ही शानदार हुआ था। इसमें बॉलीवुड स्टारों ने एक दूसरे की और कंटेस्टेंट की खूब जमकर टांग खिंचाई की थी। सभी कंटेस्टेंट ने अपने जीतने की उम्मीद पूरी लगाई हुई है।
अब खतरों के खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूजा हेगडे ने रणवीर सिंह को कुछ ऐसा कह दिया है जिससे यह वीडियो वायरल हुआ। बात यह है कि रणवीर सिंह ने एपिसोड में बताया कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का पूरा शो देखा और वह हर एक कंटेस्टेंट के बारे में बता भी सकते हैं। पहले उन्होंने रुबीना के बारे में बताया कि रुबीना में हर एक स्टंट के दौरान गाड़ियों की आत्मा नजर आई और उन्होंने गाड़ियों की आवाज में आवाज लगाना शुरू कर दिया।
View this post on Instagram
इसके बाद रणवीर सिंह ने मोहित मलिक को अपना निशाना बनाया और उनके फेकू अंदाज़ को लेकर टांग खिंचाई की। उन्होंने कहा मोहित यहां तो चूहे जैसा लगता है पर वह बाहर एकदम आजाद पंछी है। रणवीर सिंह की यह बात सुनकर पूजा हेगड़े खुद को रोक नहीं सकी और उन्होंने यह बात कह दी कि रणवीर सिंह तो “पम्मी आंटी” हैं। यह बात पूजा हेगड़े ने इसलिए कहीं क्योंकि रणवीर सिंह को हर एक चीज की जानकारी थी हर किसी के बारे में पता था। रणवीर सिंह तो सब की कुंडली अपने पास रखते हैं इसके बाद रणवीर सिंह ने पम्मी आंटी की एक्टिंग भी कर दिखाई और यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Also Read : जाह्नवी कपूर ने हॉट फोटोशूट शेयर करके इंटरनेट पर माहौल कर दिया गर्म
View this post on Instagram
शो के ग्रैंड फिनाले की बात की जाए तो टॉप 5 कंटेस्टेंट में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबेर, फैजल शेख, मोहित मलिक, और तुषार कालिया के नाम आये है। इनमें से कोई एक शो का विनर होगा और शो का पहला एपिसोड 2 जुलाई 2022 को टेलीकास्ट किया गया था और अब 2 महीने बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को अपना विनर मिल जाएगा। Also Read : सलमान खान ने पूजा हेगड़े के साथ की अजीब हरकत, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब