बॉलीवुड में पहचान बनाना इतना आसान नहीं है और बॉलीवुड में आने वाले हर कलाकार के लिए चुनौतियां यहां पर मौजूद होती है। इन सभी चुनौतियों को पार करके एक कलाकार बॉलीवुड की दुनिया में सफल हो पाता है। बॉलीवुड की दुनिया में सबसे सफल कलाकार सलमान खान है और वह हमेशा से ही नए कलाकारों को मौका देने में पीछे नहीं हटते हैं। सलमान खान ने हमेशा से ही कई कलाकारों को बॉलीवुड में जगह दिलाई और उन्होंने आज तक उन कलाकारों की सफलता के बावजूद भी उनका साथ नहीं छोड़ा है।
सोनाक्षी सिन्हा
यह बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा को जगह दी थी और सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म दबंग ही थी और यह फिल्म सबको बहुत पसंद भी आई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें अब तक बड़ी अभिनेत्रियों की तरह सफलता हासिल नहीं हुई है। सलमान खान ने अभी भी सोनाक्षी का साथ नहीं छोड़ा है।
Also Read :सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर तक इन 6 स्टार्स की रीमेक फिल्मों से चमकी थी किस्मत
वालूश्चा डिसूजा
वालूशचा डिसूजा को सलमान खान के साथ कई बार देखा गया है और वालूशचा डिसूजा को सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म फैन में काम करने का भी मौका दिया था। इसके अलावा अपनी फिल्म अंतिम में भी सलमान खान ने डिसूजा को डांस नंबर करने का मौका दिया था हालांकि डिसूजा अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान हासिल करने में कामयाब नहीं रही है लेकिन सलमान ने उनका साथ नहीं छोड़ा है।
आयुष शर्मा
आयुष शर्मा वैसे तो सलमान खान के जीजा लगते हैं लेकिन सलमान खान ने आयुष को कई बार मौका दिया है लेकिन आयुष की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती है। हालांकि सलमान खान निरंतर उन्हें बॉलीवुड में मौका देने का प्रयास कर रहे हैं।
Also Read :रनवे 34 के ईद पर रिलीज होने से नाराज हैं सलमान खान? अजय देवगन ने दिया जवाब