आज हम बात करने जा रहे हैं, सलमान खान के बारे में। जी हां, सलमान खान को आज कौन नहीं जानता, आज सलमान खान लाखों नहीं बल्कि करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनके अनगिनत फैन है, और ऐसे में उनके फैन आए दिन सलमान खान के बारे में नई नई जानकारी हासिल करने में लगे रहते हैं।
ऐसे में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं, कि सलमान खान की पहली फिल्म कौन सी थी। शायद यह बात आप जानते भी होंगे, परंतु क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को उनकी पहली फिल्म के लिए कितनी सैलरी दी गई थी। आज जो एक फिल्म करने के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं, उन्होंने कभी कुछ पैसों के लिए पहली फिल्म की थी।
Also Read :सलमान खान की वजह से बदलना पड़ा कियारा आडवाणी को अपना नाम
सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी। जिसमें उन्होंने फारुख शेख के भाई का किरदार निभाया था। उसमें और भी कई बड़े सितारे नजर आए थे। इसके बाद सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आये थे। इसके बाद उनका इतिहास बनता हुआ ही चला गया।
जब सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी की थी, उसके लिए उन्हें ₹11000 सैलरी दी गई थी। जी हां, सिर्फ ₹11000 और आज इन पैसों में एक अच्छा स्मार्टफोन भी नहीं खरीदा जा सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने यह बताया था, कि उन्हें केवल ₹11000 सैलरी दी गई थी और उन्हें शूटिंग पर कपड़े भी पहनने को नहीं दिए जाते थे, इसीलिए वह खुद के कपड़े पहनकर शूटिंग करने जाया करते थे, यानी कि उन्हें सेट पर अलग से कोई भी आउटफिट नहीं दिया जाता था।
अगर आप सलमान खान के बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं। इसी के साथ हमारी वेबसाइट पर अन्य कलाकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Also Read :ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान बन गए नाई, कर दिया शख़्स को गंजा, जानिए क्या है मामला?