सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर शायद इसके बारे में तो सभी लोग जानते ही होंगे। एक समय ऐसा था जब उनके अफेयर और ब्रेकअप में बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। खबरों के अनुसार माने तो सलमान और ऐश्वर्या के बीच फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान नज़दीकियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद इन दोनों में प्यार हो गया था। इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं यह भी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे लेकिन जल्द ही इनका ब्रेकअप भी हो गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर से ज्यादा इनके ब्रेकअप में सुर्खियां बटोरी थी।
बताया जाता है ब्रेकअप के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच जमकर लड़ाई भी हुई थी, जिसमें मीडिया का खूब ध्यान खींचा था। खबरों के अनुसार एक रात सलमान खान अभिनेत्री के फ्लैट पर पहुंच गए थे और वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे थे, जबकि ऐश्वर्या ने घर का दरवाजा नहीं खोला था। कहते हैं कि इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद सलमान और ऐश्वर्या का खूब लड़ाई झगड़ा भी हुआ था।
सलमान खान के पजेसिव नेचर की वजह से ऐश्वर्या ने उन से ब्रेकअप कर लिया था। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय के साथ भी जोड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि वह विवेक ओबरॉय के साथ सीरियस रिलेशन में थी लेकिन इसी बीच विवेक और सलमान में ऐश्वर्या को लेकर जब तनातनी हुई, तब उसके बाद विवेक ने उस पूरे मामले को सार्वजनिक कर दिया था।
जब यह घटना घटित हुई तब विवेक से भी ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था और अभिनेत्री ने आगे चलकर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। ऐश्वर्या की शादी पर मीडिया ने जब सलमान खान का रिएक्शन जानना चाहा तो अभिनेता ने कहा था कि “वह ऐश्वर्या के अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं उन्हें खुशी है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक जैसे इंसान को अपना जीवन साथी चुना है”। Also Read :क्या दूसरी बार माँ बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय? जानिए सच्चाई