Riddhima’s Daughter : अभिनेता रणबीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भले ही कभी फिल्मी परदे पर नजर नहीं आई हो, लेकिन वह अपने स्टाइलिश लुक और फिटनेस के चलते अक्सर चर्चाओं में छाई रहती हैं। अभी हाल ही में रिद्धिमा को उनकी बेटी समारा के साथ देखा गया, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। लोग उसे देखने के बाद उसकी तुलना उसके मामा रणवीर कपूर से करते नहीं थक रहे।
नाना ऋषि कपूर की जान तो मामा रणबीर कपूर की फेवरेट समारा (Riddhima’s Daughter)

ऋषि कपूर के परिवार के प्रत्येक सदस्यों से आप भली-भांति परिचित होंगे, लेकिन क्या आप ऋषि कपूर और नीतू कपूर की नातिन समारा के बारे में जानते हैं, जी हां ऋषि कपूर की की नातिन समारा अब काफी बड़ी हो गई है, और अक्सर अपनी मां रिद्धिमा कपूर के साथ योगा करते नजर आती है। आइए जानते हैं कैसी दिखती है समारा।
समारा की उम्र
रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा सहानी अभी सिर्फ 12 वर्ष की है, लेकिन अपनी हाइट के मामले में वह अपनी मां रिद्धिमा से भी ऊंची हो चुकी है। वही उसका चेहरा भी अपनी मां के साथ मिलता जुलता है, इसके साथ साथ लोग उसकी तुलना उसके मामा रणबीर कपूर के साथ भी करते हैं अक्सर समारा अपनी मां के साथ स्पॉट होती रहती है।
Read Also:-Sourav Ganguly की बेटी की बोल्डनेस के सामने फेल हैं मलाइका अरोड़ा, देखें अनदेखी PHOTOS
ननिहाल में समारा को सभी करते प्यार (Riddhima’s Daughter)

अपने मम्मी पापा की बेहद लाडली समारा अभी स्कूल में ही पढ़ती है। इसके साथ-साथ उसे उसके ननिहाल में भी काफी दुलार और प्यार मिलता है। उसके मामा रणबीर कपूर उस पर जान छिड़कने को तैयार रहते हैं।
ऋषि कपूर की नातिन समारा (Riddhima’s Daughter)
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी हमारा की काफी फोटोस देखने को मिल जाएंगी। वह अपने नाना ऋषि कपूर की बेहद लाडली थी और उनके साथ-साथ उनके काफी क्लोज भी थी।
कब हुई रिद्धिमा की शादी
रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में भरत साहनी से शादी की थी, और शादी के 7 साल लंबे इंतजार के बाद समारा का जन्म हुआ था। इसके साथ ही समारा की तस्वीरों को देखने के बाद यूजर का यही कहना है कि वह अपनी मौसी करीना कपूर और करिश्मा कपूर से कहीं से भी कम नजर नहीं आती।
बेहद शरारती समारा

खूबसूरती के साथ साथ समारा बेहद शरारती भी है, उसकी मां रिद्धिमा कपूर ने बताया की एक समय उनकी बेटी को स्कूल में कैप्टन बनना था, तो समारा यही चाहती थी, कि वह अपने मामा रणवीर का नंबर शेयर कर दें, ताकि कैप्टन के लिए उसे ही चुना जाए, मगर फिर किन्ही कारणों के चलते उसने ऐसा नहीं किया।