Rashifal 15 May 2023: 15 मई के राशिफल की बात करें तो यह बहुत ही शुभ दिन रहने वाला हैष वृश्चिक राशि वाले किसी नए परियोजना पर काम करने के लिए अच्छी तरह सोच विचार करके ही काम शुरू करें। नौकरी में बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी का सौदा करना नुकसानदायक होगा। आइए बात करते हैं 12 राशियों की।
मेष राशि(Aries)

मेष राशि के जातकों की बात करें तो इनके लिए 15 मई का दिन जॉब के क्षेत्र में तरक्की मिलने के आसार हैं। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। कोई समस्या चली आ रही हो तो अपने दोस्तों से बातचीत करें और फैमिली का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मनमुटाव की भी संभावना नजर आ रही है। काफी सोच विचार कर काम करें। वही जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी परियोजना का पर काम करना चाह रहे हैं तो काफी सोच विचार कर करें। गलत संगति से बचें।
वृषभ राशि(Taurus)

वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो कल बहुत अच्छा दिन रहने वाला है। फंसा हुआ धन वापस आ सकता है वाणी को मीठा रखें जिसकी वजह से काम पूरा होगा। कल का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा। इस जातक के छोटे व्यापारी कल धन लाभ अर्जित करेंगे। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। मन लगाकर पढ़ाई करें।
मिथुन राशि(Gemini)

बात करें मिथुन राशि की तो मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वहीं पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी और काम में बढ़ोतरी मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार मिलने के आसार हैं।
कर्क राशि(Cancer zodiac sign)

कर्क राशि के जातक के लिए 15 मई का दिन शुभ है। नौकरी में तरक्की मिलेगी बचा हुआ धन मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेंगा। वहीं आपके घर में मौज मस्ती होगी। घर में किसी नए मेहमान के आने के आसार हैं। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी।
सिंह राशि(Leo sun sign)

बात करे सिंह राशि की तो कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है। खुशियों का दिन रहने वाला है। व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। सीनियर और जूनियर का भी बहुत सहयोग मिलेगा। सभी कार्य पूरे कर लेंगे। वहीं व्यवसाय की योजना को टालना ठीक नहीं है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि(Virgo sun sign)

कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन शुभ फलदाई है। संतान के ऊपर गर्व करेंगे। परिवार में सुख शांति समृद्धि बनी रहेगी। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सेहत भी अच्छा रहेगा।
तुला राशि(Libra)

तुला राशि के जातक की बात करें तो कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर में सभी का सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। वहीं कार्य को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो लोन ले सकते हैं। अच्छा समय चल रहा है। विद्यार्थी के लिए भी अच्छा समय है। प्रेम जीवन में जी रहे लोग प्रेमी के साथ कुछ समय बिता सकेंगे। आप वाहन भी खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि(Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो उनके लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। कैरियर में थोड़ा टेंशन जरूर रहेगी। लेकिन सब कुछ ठीक रहेगा। दोस्तों का काफी सहयोग मिलेगा। गुरुजनों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस की दृष्टि से कल का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं आपके लाइफ पार्टनर से भी पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पर गर्व महसूस कर सकते हैं। विदेशों से आयात निर्यात का कार्य करते हैं तो अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं।
धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए 15 मई का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के अवसर हैं। आय में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। रुका हुआ काम दोबारा से चल पड़ेगा। व्यवसाय में उन्नति के काफी संकेत दिख रहे हैं। युवा कंपटीशन की जो तैयारी कर रहे हैं उन्हें सक्सेज मिलने के पूरे पूरे आसार हैं।
मकर राशि(Capricorn)

इस जातक की बात करें तो कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के लिए बहुत ही सावधान रहे। बदलते मौसम की वजह से आपका सेहत बिगड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह के लिए काम आएगी। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां होंगी। लोगों से संपर्क भी बनेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और विवाह तय भी हो सकता है।
कुंभ राशि(Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो इनके लिए 15 मई का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में नवीन कार्य भी शुरू होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इनकम के रास्ते भी खुलेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। हालांकि सब कुछ ठीक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की भी होगी। जिससे आप खुश रहेंगे आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए वाहन खरीद सकते हैं।
मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के जातकों की बात करें तो खुशियों से भरा दिन रहेगा। वहीं अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छा बदलाव होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बोलचाल पर नियंत्रण रखें। अपने सहकर्मियों से मीठी वाणी का प्रयोग कर बातचीत करें। यह समय आपके लिए मकान प्लॉट खरीदने के लिए अच्छा है। आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। रुके हुए धन की भी वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें-12 May 2023 Rashifal: मेष, तुला, कुंभ के लिए मुश्किल रहने वाला हैं आज दिन, जानिए सभी राशियों का राशिफल