जब कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा एनर्जेटिक एक्टर की बात की जाती है तो सबसे पहले रणवीर सिंह का ही नाम लिया जाता है। न सिर्फ फिल्मों में बल्कि निजी जीवन में भी वह लोगो को काफी ज्यादा उत्साह से भरे हुए दिखाई देते हैं। हर कोई उनकी ही तरह बनने की हमेशा ख्वाहिश रखता है। लेकिन आपमें से बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी इतनी बढ़िया फिटनेस और फुर्ती का राज आखिर क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं…
रणवीर सिंह ने’आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान अपने फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर किया। रणवीर से जब पूछा गया कि उन्होंने नाश्ते में क्या खाया तो उन्होंने कहा, मैं दिन की शुरुआत 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ करता हूं।दीपिका ने खोला रणवीर सिंह का बेडरूम सीक्रेट, कहा- ‘बेड पर भी रणवीर….’
शिलाजीत का रोजाना सेवन करते हैं रणवीर
इसके बाद रणवीर सिंह ने बताया कि वे सुबह-सुबह एक डिटॉक्स ड्रिंक के साथ-साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स को पीना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन सबके बाद, वह प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत – अश्वगंधा और खजूर के लड्डू का सेवन करना पसंद करते हैं। गहराइयां में इंटीमेट सीन्स के लिए दीपिका को लेनी पड़ी थी पति रणवीर की परमिशन?
क्या हैं शिलाजीत खाने के फायदे
शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन (एक तरह का हॉर्मोन) बढ़ाने का काम करता है। शिलाजीत अपने आयुर्वेदिक उपचारों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है और शरीर में सकारात्मक बदलाव लाने में काफी ज्यादा कारगर माना जाता है। शिलाजीत और अश्वगंधा दोनों चिंता और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
रणवीर जल्द ही ‘सर्कस’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। आखिरी बार उन्हें 83 फिल्म में देखा गया था। इसमें उन्होंने कपिल देव की भूमिका निभाई है। बता दे रणबीर सिंह का बॉलीवुड में जाना माना नाम है और हर कोई उनके अभिनय की प्रशंसा करता है पर उनको लोकप्रियता फिल्म पद्मावत से ही मिली थी।