बॉलीवुड के गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की होती ही रहती है। एक बार फिर से वह अपनी फिल्मों की बजाय अपने नए घर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 119 करोड रुपए का अपना एक नया घर खरीदा है, जिसके चलते वह सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। इस नए घर को खरीदने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के दो सुपरस्टार के पड़ोसी भी बन गए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका के नए घर की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए घर के लिए 7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की है।
हाल ही में 119 करोड रुपए का घर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खरीदा है। इस घर की लोकेशन मुंबई में ही है। उनका नया घर शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बीच में स्थित है, जिसकी वजह से रणवीर सिंह और शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बन गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर घर की पहली झलक देखने को मिली है।
घर से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर और दीपिका का नया घर दिखाई दे रहा है जहां पर कुछ लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रणबीर और दीपिका ने घर ले लिया है परंतु अभी तक वह शिफ्ट नहीं हुए हैं क्योंकि वह अभी रिनोवेशन का काम करवा रहे हैं। Also Read :दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की तस्वीरें हुई वायरल, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी रह गए हैरान
View this post on Instagram
इस नए घर की कीमत के साथ-साथ लोकेशन भी बेहद ही खास है। इनका यह घर सी फेसिंग है रणवीर और दीपिका का यह अपार्टमेंट सुपर प्रीमियम रेजिडेंशियल टावर की 16 वी, 17 वी, 18वीं और 19वीं मंजिल पर है। उनके पास कुल 11268 वर्ग फीट कारपेट एरिया स्थित है। हालांकि इतना ही नहीं उनके पास 1300 वर्ग फीट की एक टेरेस भी है जो बेहद ही खास है। Also Read :सुष्मिता संग अफेयर की खबरों के बीच ललित मोदी ने रणवीर सिंह ने माफी मांगी.. जानिए वजह