रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के सभी फंक्शन की शुरुआत वास्तु अपार्टमेंट में बुधवार को हो गई थी जिसके लिए कपूर खानदान और भट्ट खानदान वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचे थे। शादी के फंक्शन की शुरुआत गणेश पूजा से हुई और इसके बाद मेहंदी का फंक्शन रखा गया। सभी को आलिया और रणबीर की शादी की तारीख जानने का बेसब्री से इंतजार था हालांकि 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए हैं इस बीच कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली के बीच इन दोनों ने सात फेरे लिए।
शादी होने तक किसी भी तस्वीर को बाहर आने नहीं दिया लेकिन शादी के बाद रणबीर आलिया मीडिया के सामने आए और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आलिया भट्ट ने खुद शादी की तस्वीरें डालकर सभी फैंस को चौंका दिया। आलिया भट्ट ने शादी के लिए बिल्कुल सिंपल मेकअप लुक किया है। उनके सिंपल लुक की बहुत तारीफ हो रही है।
Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
रणबीर और आलिया की शादी से सभी बेहद खुश थे और शादी के फंक्शन की शुरुआत में कपूर खानदान के सभी करीबी रिश्तेदार करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, नीतू कपूर और भट्ट फैमिली के महेश भट्ट, सोनी राजदान, अनुष्का रंजन कपूर, शहीन भट्ट आदि शामिल हुए थे। हालांकि ऋषि कपूर की कमी सभी महसूस हुई लेकिन रणबीर कपूर ने अपने पिता की कमी महसूस ना होने के लिए अपने हाथ में एक लेदर की घड़ी पहनी जो ऋषि कपूर की थी इसका ध्यान किसी को भी नहीं आया लेकिन इससे रणबीर कपूर अपने पिता की मौजूदगी को दिखाना चाहते थे। रणबीर ने एक वाइट कलर की शेरवानी और आलिया ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी।
Also Read :शादी से पहले आलिया भट्ट- रणबीर कपूर करेंगे ये खास काम