बाहुबली के बाद एसएस राज मौली की फिल्म RRR भी सुपर हिट रही। यह फिल्म लोगो को खूब पसंद आ रही है वहीं एक्टर भी इसकी कायमयाबी से बेहद खुश हैं। फिल्म के सफलता के लिए सक्सेस पार्टी हुई। वहीं फिल्म के अभिनेता राम चरण ने अपने क्रू मेंबर्स को सरप्राइज़ भी दिया |
खबरों की माने तो अभिनेता ने लगभर 35 क्रू मेंबर को सोने के सिक्के भेंट किए हैं। उन्होने कैमरा असिस्टेंट, प्रोडक्शन मैनेजर आदि सभी को अभिनेता ने यह तोहफा देकर खुश कर दिया। यह सिक्के 10 ग्राम के हैं। अभिनेता ने सबको यह तोहफा ब्रेकफास्ट पर बुला कर दिया। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सबको पता चली अभिनेता की फैंस की लिस्ट भी बढ़ गई। सभी उनके इस काम के सराहना करते थक नही रहें।
आपको बता दे की इन सिक्को की सब कहा बात ये है की इन पर एक तरफ राम चरण का नाम लिखा है तो दुरी तरफ RRR का साइन बना हुआ है ऐसा बताया जा रहा है की अगर सिक्का करीब 11.6 ग्राम है और हर सिक्के की कीमत 55000 से 60000 रूपए तक है |
Also Read :जानिए क्या हैं राम चरण की जबरदस्त बॉडी का फिटनेस मंत्र
बता दें आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 700 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। वहीं हिंदी वालों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं बॉलीवुड के लिए यह बड़ी बात है क्योंकि बॉलीवुड में अब साउथ का दबदबा बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दे की हाल ही में राम चरण को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया इस दौरान राम चरण नंगे पांव थे और काले कपडे पहने हुए थे इसेक अलावा वह गेटी गैलेक्सी थिएटर भी गए वहा फैंस और ऑडियंस से मिले |
Also Read :जानिए क्यों ‘जंजीर’ में काम करने के बाद राम चरण ने बॉलीवुड को कह दिया अलविदा