अब नीरज चोपड़ा को आखिर कौन नहीं जानता। टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद नीरज के लिए पुरस्कारों की बारिश हो रही है। हरियाणा के इस 23 वर्षीय युवक नीरज को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बहुत से राज्यो मे सम्मानित किया है।
शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विशेष नकद इनाम की घोषणा की है। टोक्यो में नीरज को 87.58 मीटर भला फेकने के लिए 2 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा की यह सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है क्योंकि सेना में सेवादार रह चुके सैनिक नीरज चोपड़ा का परिवार पंजाब से जुड़ा है।
नीरज चोपड़ा एनआईएस पटियाला में ज्यादातर समय अभ्यास करते थे। नीरज चोपड़ा से इससे पहले 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था और 86.48 मीटर थ्रो के साथ अंडर 20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
2008 के बीजिंग ओलंपिक में पंजाब के रहने वाले अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत श्रेणी में किसी भारतीय के द्वारा यह दूसरा स्वर्ण पदक है।
शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने कहा कि नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा। खट्टर ने यह भी कहा की नीरज चोपड़ा को पंचकूला में आगामी एथलेटिक्स में उत्कृष्टता केंद्र का प्रमुख बनाया जाएगा। बीसीसीआई ने शनिवार को नीरज चोपड़ा के लिए एक करोड़ रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की।
साथ ही साथ शनिवार को इंडिगो ओलंपिक्स ने घोषणा की की नीरज चोपड़ा को एक साल की मुफ्त यात्रा दी जायेगी।
इंडिगो के मुख्य अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा की, “नीरज आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए। आपने देश को गौरवान्वित किया है, और मुझे पता है कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी एक फ्लाइट में आपका स्वागत करने के लिए वास्तव में सम्मानित होंगे।”