बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री, साउथ इंडस्ट्री या कोई भी इंडस्ट्री क्यों ना हो इनसे जुड़े हुए जितने भी सितारे होते हैं उनको लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया मीडिया पर छाई रहती है। यहां पर रोज नए रिश्ते बनते हैं पुराने बिगड़ते हैं, कभी कोई किसी को तुरंत ही दिल दे बैठता है तो कोई भी कोई सालों पुराना रिश्ता भी खत्म कर देता है। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है यह खबर रैपर रफ्तार सिंह को लेकर है। जी हां जो अपनी जबरदस्त रैपिंग और अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में यह खबर सामने आ रही है कि वह अब अपनी पत्नी को कोमल बौहरा से तलाक लेने जा रहे हैं। इनका यह रिश्ता 6 साल बाद अब खत्म होने जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों ने 2016 में शादी की थी, परंतु अब यह अपना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2020 में ही तलाक की अर्जी लगा दी थी। कोरोना के चलते इन दोनों का तलाक नहीं हो पाया था परंतु अब यह दोनों अलग होने जा रहे हैं यह काफी दिनों से अलग-अलग रहते हैं।
खबरों के मुताबिक यह पता चला था कि रफ्तार और कोमल दोनों ही अपने अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि महामारी की वजह से उनका तलाक रुक गया था, परंतु 6 अक्टूबर 2022 को अब यह दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार यह पता चला है कि रफ्तार और कोमल की शादी में काफी ज्यादा दिक्कतें होने लगी थी। जिसके चलते अब इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया हालांकि, यह बात दोनों परिवारों के करीबी लोग ही जानते हैं। Also Read :मुंबई पुलिस ने ‘हिन्दुस्तानी भाऊ’ को गिरफ्तार किया, कर रहे हैं ये हरकत
हाल ही में रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपने शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इन दोनों के प्यार की शुरुआत एक दोस्ती के रिश्ते से हुई थी। यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदला और 5 साल रिलेशन में रहने के बाद 2016 में इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोमल टीवी एक्टर करण और कुणाल बौहरा की बहन है। Also Read :नशे में धुत अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस से बदसलूकी को लेकर हुई गिरफ्तार, भेजी गई जेल