सुभाष घई ने प्रियंका को फिल्म एतराज मे अक्षय कुमार के ऑपोजिट वैंप वाला रोल दिया था, जिसे सुनकर प्रियंका को काफी रोना आया था फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन के काफी समझाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस किरदार को निभाने के लिए हां कहा, प्रियंका चोपड़ा जो कि आज के समय में काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस है वे न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी उतनी ही लोकप्रिय है और उनके काफी फैंस भी है, हालांकि अभिनेत्री को यह सब इतनी आसानी से नहीं मिला प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए काफी मेहनत की है, कई निर्माताओं तथा डायरेक्टरों का व्यवहार भी प्रियंका के साथ अच्छा नहीं था, प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म “अंदाज” से किया इस फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन थे,
वैंप रोल मिलने पर बहुत रोई प्रियंका
किसी इंटरव्यू में सुनील दर्शन द्वारा यह बताया गया कि जब सुभाष घई ने “एतराज” फिल्म में प्रियंका को ऑपोजिट किरदार निभाने के लिए कहा तो वह काफी नाराज तथा थोड़ी उदास हो गई और प्रियंका घर जाकर बहुत रोई सुनील दर्शन ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें कहा था कि उन्हें अक्षय के ऑपोजिट वैंप का रोल दिया गया है इसी बात को सुनकर सुनील ने उन्हें समझाया कि यह किरदार उन्हें करना चाहिए क्योंकि यह बहुत अहम भूमिका है।प्रियंका चोपड़ा से सुनील दर्शन ने कहा कि वह इस वक्त काफी परेशान है तथा ठीक से सोच विचार नहीं रही इस वक्त वह सो जाए और कहा कि वह सुबह आकर उनसे मिले । सुबह सुनील दर्शन से मिलने के बाद प्रियंका इस रोल के लिए राजी हो गई
प्रियंका को इस किरदार ने नई पहचान दी
“एतराज” फिल्म में प्रियंका चोपड़ा वैंप का रोल निभा रही थी , वैंप का मतलब होता है कि “अपने सौंदर्य से पुरुषों का फायदा उठाने वाली महिला” इस किरदार ने प्रियंका को उनके कैरियर में काफी मदद प्रदान करी। Also Read :जब अक्षय कुमार से जा लिपटी प्रियंका चोपड़ा.. 17 साल बाद पत्नी ट्विंकल ने किया दोनों को दूर
लोगों को प्रियंका का यह किरदार आज भी याद है
अक्षय कुमार, अमरीश पुरी, तथा करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे इस फिल्म में अमरीश पुरी एक बड़े उद्योगपति का रोल निभा रहे थे तथा प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी का किरदार निभा रही थी, और अक्षय प्रियंका चोपड़ा के पूर्व प्रेमी का रोल अदा कर रहे थे यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की गई थी लोगों को प्रियंका का यह किरदार आज भी बहुत अच्छे से याद है। Also Read :कॉफी विद करण में प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा