इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक, प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) , जिन्होंने कई नेशनल फिल्म पुरस्कार जीते हैं, न केवल बड़े पर्दे पर बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं, बल्कि एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस भी हैं। फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 2018 में दिखाई देने वाली 40 वर्षीय अभिनेत्री की कुल संपत्ति 75 मिलियन डॉलर (लगभग 620 करोड़ रुपये) है। जबकि उनकी अधिकांश कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। उन्होंने कई क्षेत्रों में इंवेस्ट किया है।
न्यूयॉर्क में एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां के सह-मालिक से लेकर 2015 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने तक – पर्पल पेबल पिक्चर्स, चोपड़ा बिजनेस आइडिया से वह एक सफल बिजनेस वुमन बन चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा के इनकम सोर्स के बारे में हम आपको बताएंगे।
Priyanka Chopra हैं एक प्रोडक्शन हाउस – पर्पल पेबल पिक्चर्स की मालिक

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म वेंटीलेटर से लेकर द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों को पर्पल पेबल पिक्चर्स ने सपोर्ट किया। प्रियंका चोपड़ा ने इसकी नीव 2015 में रखी थी। प्रोडक्शन हाउस ने कई क्षेत्रीय और बॉलीवुड प्रोजेक्ट का समर्थन किया है।
Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला

प्रियंका चोपड़ा द्वारा 2021 में लॉन्च किया गया सोना कुछ ही समय में इंडियन फूड लवर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इंटरनेशनल स्वाद के साथ स्वादिष्ट इंडियन फूड परोसने के लिए जाना जाने वाला चोपड़ा का रेस्तरां कई मशहूर हस्तियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। रेस्तरां ने 2022 में मिशेलिन गाइड द्वारा साझा किए गए न्यूयॉर्क के 30 नए रेस्तरां की सूची में भी जगह बनाई।
Priyanka Chopra होमवेयर ब्रांड (सोना होम) की हैं मालकिन

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्तरां (सोना) की सफलता के बाद, होम डेकोर मार्केट में अपने ब्रांड को बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने 2022 में ब्रांड नाम सोना होम के तहत अपना डिनरवेयर, टेबल लिनेन, बारवेयर और अन्य सामान लॉन्च किया।
Priyanka Chopra ब्रांडस को करती हैं प्रमोट
प्रियंका चोपड़ा, जो पेप्सी, गार्नियर, TAG Heuer, Bumble और अन्य जैसे लोकप्रिय वैश्विक ब्रांडों से जुड़ी हैं, एक ब्रांड का समर्थन करने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

हेयरकेयर ब्रांड – एनोमली

2021 में न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां खोलने के अलावा, एक्ट्रेस ने अपना खुद का हेयर केयर ब्रांड – एनोमली लॉन्च करके कॉस्टमेटिक के फिल्ड में भी कदम रखा। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चेपड़ा के हेयर केयर ब्रांड ने काइली जेनर के काइली कॉस्मेटिक्स, एरियाना ग्रांडे के आर.ई.एम. को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के हेयर केयर ब्रांड एनोमली ने 2022 में £429 मिलियन (लगभग 4,300 करोड़ रुपये) कमाए।
ये भी पढ़ें-निधन के 6 साल बाद भी Janhvi Kapoor को सताती है मां को याद, जानिए फिर करती हैं जान्हवी