अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने पिछले साल ही बिजनेसमैन करण बूलानी से शादी की थी। रिया और करण ने हाल ही में अपनी पहली शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया है। हालांकि रिया कपूर ने अपने पति करण को एक काफी खास अंदाज में तस्वीर के माध्यम से सालगिरह की बधाई दी है लेकिन रिया कपूर द्वारा शेयर किया गया यह फोटो काफी ज्यादा रोमांटिक और प्राइवेट है।
रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली तस्वीर में करण और रिया एक दूसरे के साथ काफी कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रिया कपूर और करण को एक दूसरे में खोए हुए देखा जा सकता है। यह तस्वीर रिया कपूर और करण की सगाई के बाद की लगती है क्योंकि तस्वीर में रिया कपूर अपने डायमंड रिंग भी प्लांट करती हुई नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में रिया कपूर और करण मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
रिया कपूर ने अपने पति को बधाई देते हुए और तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा “मेरे पति को पहली सालगिरह की बहुत शुभकामनाएं। यह हमारे सगाई के बाद की रात वाली तस्वीरें है जिनमें हमारा रिलेशनशिप साफ दिखाई दे रहा है। सिर्फ तुम और मैं और बाकी चाहे जो भी सिचुएशन हो। सिर्फ यह मुझे भी चाहिए। मैं हमेशा तुमसे बेहद प्यार करूंगी। 13 साल पूरे और 113 साल साथ रहना है।” Also Read :अमृता अरोड़ा और करीना कपूर की पर्सनल चैट हुई लीक, मलाइका अरोड़ा दी प्रतिक्रिया
View this post on Instagram
रिया कपूर और करण ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में निजी दोस्तों और परिवार के बीच शादी कर ली थी। रिया कपूर और करण को शादी की सालगिरह की अवसर पर सभी लोग और तमाम बॉलिवुड सिलेब्रिटीज बधाई दे रहे हैं। Also Read :आलिया भट्ट से पहले कपूर खानदान की बहू बन चुकी है बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां