प्राची देसाई बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। प्राची देसाई बॉलीवुड की खूबसूरत और सादगी पूर्ण अभिनेत्रियों में से एक है। प्राची देसाई ने हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों और अपने फैंस के बीच पहचान हासिल की है। प्राची देसाई की खूबसूरती और सादगी के सभी दीवाने हैं।
प्राची देसाई ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा लिया है। प्राची देसाई ने कई बार कास्टिंग काउच पर भी बड़े इंटरव्यू दिए हैं। प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर साल 1988 में हुआ था और प्राची देसाई आज अपना 34 वा जन्मदिन मना रही है। प्राची देसाई वैसे तो गुजरात के सूरत में जन्मी है लेकिन उनका होमटाउन पंचगनी महाराष्ट्र है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी महाराष्ट्र से ही पूरी की है।
एक्टिंग के लिए प्राची ने छोड़ दी थी पढ़ाई
प्राची देसाई की फैमिली की बात की जाए तो प्राची देसाई के पिता निरंजन देसाई यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे और उनकी अमिता देसाई होममेकर है। प्राची देसाई ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में साइकोलॉजी प्रोग्राम में एडमिशन लिया था लेकिन उनका इंटरेस्ट एक्टिंग की और काफी बढ़ता चला गया जिस वजह से उन्होंने पढ़ाई को बीच में छोड़।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही प्राची देसाई ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी जिसके चलते उन्होंने बालाजी टेली फिल्म्स को अपनी कुछ तस्वीरें भेजी जिसके चलते वह 2006 में टीवी सीरियल कसम से में मेन लीड रोल के लिए सिलेक्ट हो गई और इसी के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद प्राची देसाई ने साल 2008 में फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में देखा गया जिसमें वनस अपऑन टाइम इन मुंबई, एक विलेन, अजहर आदि में देखा गया। Also Read :जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी इस अभिनेता को किस करती रही नरगिस फाकरी
View this post on Instagram
प्राची देसाई नेटवर्थ
प्राची देसाई बॉलिवुड की एक बड़ी अभिनेत्री है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर काफी बड़ी संपत्ति प्राप्त कर ली है। प्राची देसाई की नेटवर्थ की बात की जाए तो कुल 72 करोड रुपए की संपत्ति प्राची देसाई के नाम है। प्राची देसाई ज्यादातर फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से कमाई करती है। इसके अलावा प्राची देसाई के मुंबई में 3 फ्लैट्स भी है। Also Read :बिग बॉस 16 को लेकर आया बड़ा अपडेट… इस बार देखने को मिला ये बदलाव