परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है। परिणीति चोपड़ा किसी फिल्म के वजह से सुर्खियों में नहीं बनी हुई है बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल इन दिनों खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा जल्दी ही आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा के जल्दी ही शादी करने वाली है। देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को कई बार साथ में देखा गया है। यहां तक कि इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन दिनों इनकी अफेयर की खबरें काफी जोरों शोरों से चारों और छाई हुई है।
राघव चड्ढा के साथ अफेयर के थे चर्चे
देखा जाए तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को कई बार साथ में लंच और डिनर करते हुए पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। एक बार फिर इन दोनों को रविवार के दिन एक साथ देखा गया था और परिणीति के किसी फैन ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इन दिनों खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्दी ही रोका करने वाले हैं।
लेकिन आज से कुछ दिनों पहले जब राघव चड्ढा को परिणीति चोपड़ा और उनके अफेयर के बारे में सवाल जवाब किए गए तब राघव चड्ढा ने कहा कि आप मुझे परिणीति के बारे में नहीं बल्कि राजनीति के बारे में सवाल कीजिएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि राघव चड्ढा काफी हैंडसम है। यहां तक कि इन पर कई सारी लड़कियों का दिल भी आ चुका है।
इन दिनों लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच में आखिर चल क्या रहा है, क्योंकि जब भी इनसे कोई सवाल किया जाता है तो उस सवाल का जवाब यह नहीं देते। वहीं दूसरी ओर इन्हें कई बार साथ में लंच और डिनर करते हुए देखा गया है।
अब परिणीति चोपड़ा के रोका की आ रही हैं खबरें
कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थी तब से यह लोगों को ऐसा लग रहा है कि जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका होने वाला है। लेकिन देखा जाए तो अपने रिश्ते के बारे में परिणीति और राघव चड्ढा ने चुप्पी साध रखी है। वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साथ में लंदन की स्कूल से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। यहां तक कि यह दोनों काफी पुराने दोस्त भी है। इस वजह से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि यह दोनों सिर्फ दोस्त हैं या फिर रिलेशनशिप में है।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार भी एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। इसीलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे से रोका करने वाले हैं। वहीं दूसरी और दोनों अपने काम के वजह से भी काफी बिजी रहते हैं।