इन दिनों परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी की खबरें काफी तेजी से चल रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को आप पार्टी के लीडर राघव चड्ढा(Raghav Chadha) के साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
जल्दी सगाई करने वाले हैं परिणीति और राघव
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर वह शादी के बंधन में कब बधेंगे। क्योंकि उन्हें हाल ही में कई बार राघव चड्ढा के साथ देखा गया था।
जल्द करेंगी परिणीति सगाई
खबरों की माने तो परिणीति बहुत जल्दी राघव चड्ढा से सगाई करने वाली हैं। और उनकी सगाई 13 मई को होगी। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। क्योंकि अभी तक परिणीति और राघव ने कुछ भी ऑफीशियली अनाउंस नहीं किया है।
इन हैंडसम हंक के साथ रहा है परिणीति का रिश्ता
राघव चड्ढा से पहले परिणीति ने बहुत सारे अभिनेताओं को डेट किया। उनका नाम बॉलीवुड की हैंडसम हंक के साथ जुड़ चुका है । उसके बारे में आज हम आपको बताएंगे ।
उदय चोपड़ा(Uday Chopra)
उदय चोपड़ा फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के भाई हैं । जिनके साथ परिणीति का रिश्ता कुछ समय तक चला फिर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन दोनों ने कभी भी इस चीज को कुबूल नहीं किया है।
अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor)
फिल्म इश्कजादे से परिणीति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके साथ अर्जुन कपूर भी इस फिल्म में नजर आए थे। दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इन दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि कभी भी इस बात पर इन दोनों ने मुहर नहीं लगाई है।
आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy Kapoor)
परिणीति चोपड़ा आदित्य राय कपूर के साथ फिल्म “दावत ए इश्क” में नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से ही परिणीति और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई थी। इसका अभी तक किसी को पता नहीं चल सका है।
हार्डी संधू(Hardy Sandhu)
पंजाब के मशहूर सिंगर हार्डी संधू के साथ भी परिणीति का नाम जुड़ा था। इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। लेकिन इन दोनों ने इससे इंकार कर दिया कि इनके बीच में कोई रिश्ता नही है।
ये भी पढ़ें-Armaan Malik के बेटे को बेचना पड़ा चाय, महज 7 साल की उम्र में मम्मी-पापा की तरह करता है ये काम