बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहां पर आए दिन हर शख्स अपनी पहचान को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करता है लेकिन इस दुनिया में वही लोग सफल हो पाते हैं जो अपनी मेहनत लगातार जारी रखते हैं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद है जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है और इनकी खूबसूरती के चलते ही कई बार फिल्म को हिट होने में भी सहयोग मिला है।
ऐसी एक अभिनेत्री प्रिया गिल भी रही है जिन्होंने फिल्म सिर्फ तुम से काफी लोकप्रियता हासिल की थी और इस फिल्म में उनके अपॉजिट बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर नजर आए थे। प्रिया गिल ने इस फिल्म में आरती का किरदार निभाया था और दर्शकों ने प्रिया गिल को उनके अभिनय के साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी काफी तारीख की थी। प्रिया गिल की खूबसूरती के चलते ही उस समय उनकी काफी फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी।
संजय कपूर और प्रिया गिल की फिल्म सिर्फ तुम एक प्रेम कहानी थी जिसमें संजय यानी दीपक और प्रिया गिल यानी आरती की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि इस के गानों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था जिस वजह से फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। Also Read :सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर पर चोरों ने किया करोड़ों का हाथ साफ
हालांकि अब प्रिया गिल बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो चुकी है और उनका लुक भी काफी बदल गया है। हाल ही में प्रिया गिल का एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है जिसमें उनकी खास दोस्त भी नजर आ रही है। इस तस्वीर में प्रिया गिल के बदले हुए लुक को देखा जा सकता है जिस वजह से उन्हें सिर्फ तुम की आरती के रूप में पहचानना मुश्किल हो रहा है। Also Read :बॉलीवुड फिल्मों में भाभी या जीजा के साथ रोमांस करने वाले सुपरस्टार्स की सूची जारी हुई